फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   American singer Akon to return to India for three-city tour in November

Akon: ‘छम्मक छल्लो…’ सॉन्ग गाने वाले अमेरिकी सिंगर एकॉन भारत आएंगे, इन शहरों में करेंगे म्यूजिक टूर

Sat, 02 Aug 2025 08:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 02 Aug 2025 08:16 PM IST
सार

Akon India Tour: अमेरिकी पॉपस्टार एकॉन जल्द ही भारत में अपना एक म्यूजिक टूर करने वाले हैं। इन भारत के तीन बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे, अपने हिट गाने गाएंगे। भारत में एकॉन के इंग्लिश गाने काफी फेमस हैं, साथ ही शाहरुख खान की फिल्म ‘रा. वन’ में गाए उनके गाने ‘छम्मक छल्लो’ को भी भारतीय दर्शकों ने पसंद किया था। 

विज्ञापन
American singer Akon to return to India for three-city tour in November
सिंगर एकॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@akon

विस्तार

जल्द ही अमेरिकी सिंगर एकॉन ‘इंडिया टूर 2025’ के सिलसिले में भारत आएंगे। वह ‘स्मैक दैट’ और ‘लोनली’ जैसे हिट गाने भारतीय दर्शकों के लिए तीन बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे। एकॉन का म्यूजिक टूर 9 से लेकर 16 नंबवर तक होगा। वह 9 नवंबर को दिल्ली, 14 नवंबर को बेंगलुरु और 16 नवंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे। 

विज्ञापन

एकॉन बोले- ‘भारत ने मुझे हमेशा प्यार दिया है’
शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन(2011)’ के गाने ‘छम्मक छल्लो’ को गाकर भी एकॉन ने भारतीय दर्शकों का दिल जीता था। वह फिर से भारत आकर खुश हैं। एकॉन कहते हैं, ‘भारत ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है। यह मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। यहां की एनर्जी, कल्चर, फैंस सब कुछ एक अलग ही लेवल का है। मैं वापस आकर और आप सभी के लिए लाइव परफॉर्म करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। यह टूर कुछ खास होने वाला है।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Jason Momoa: जेसन मोमोआ ने छह साल बाद अपना लुक, ‘ड्यून पार्ट 3’ में कंफर्म की अपनी मौजूदगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से मिलेंगे कॉन्सर्ट के टिकट 
सिंगर एकॉन के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री 10 अगस्त से शुरू होगी। 8 अगस्त से कुछ खास कार्ड होल्डर्स के लिए टिकट उपलब्ध होंगे। इस इवेंट व्हाइट फॉक्स कर रही है। इसके को-फाउंडर अमर कुमार कहते हैं, ‘एकॉन को भारत वापस लाना एक जश्न है। यह वो रात होगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा। हम एक शानदार एक्सपीरियंस का वादा करते हैं, जिसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed