फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jason Momoa Shaves His Beard After Six Years On His Return As Duncan Idaho For Dune 3

Jason Momoa: जेसन मोमोआ ने छह साल बाद अपना लुक, ‘ड्यून पार्ट 3’ में कंफर्म की अपनी मौजूदगी

Thu, 31 Jul 2025 06:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 31 Jul 2025 06:11 PM IST
सार

Jason Momoa In Dune 3: ड्यून 3 को लेकर चर्चाएं हैं। अब अभिनेता जेसन मोमोआ ने फिल्म के लिए अपनी दाढ़ी बनवाकर, अपनी उपस्थिति कंफर्म कर दी है।

विज्ञापन
Jason Momoa Shaves His Beard After Six Years On His Return As Duncan Idaho For Dune 3
जेसन मोमोआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने छह साल बाद पहली बार अपनी दाढ़ी बनवाई है। उन्होंने यह सब अपनी आगामी फिल्म ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ के लिए किया है। आगामी सीक्वल की शूटिंग शुरू होते ही जेसन अपने डंकन इडाहो के कैरेक्टर में वापस आ गए हैं। एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी दाढ़ी बनवाते नजर आए हैं।

विज्ञापन

जेसन बोले- ‘मुझे इससे नफरत है’
वीडियो में ड्यून के निर्देशक डेनिस को संबोधित करते हुए जेसन ने कहा, ‘सिर्फ तुम्हारे लिए डेनिस’। उन्होंने अपनी दाढ़ी पर क्लिपर लगाने के बाद अपनी हॉफ बियर्ड वाले चेहरे पर हाथ रखते हुए कहा कि हे भगवान, मुझे इससे नफरत है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jason Momoa (@prideofgypsies)


 

पहली ड्यून के बाद दूसरे पार्ट में नहीं नजर आए थे जेसन
अभिनेता जेसन ने आखिरी बार पहली ‘ड्यून’ के लिए शेव की थी, जिसमें उनका किरदार डंकन इडाहो पॉल और जेसिका को सरडॉकर से बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर देता है। हालांकि वह ‘ड्यून: पार्ट टू’ में नजर नहीं आए। लेकिन अब अभिनेता ने ड्यून के तीसरे पार्ट के लिए फिल्म में अपनी वापसी को कंफर्म कर दिया है।

कैसे होगी वापसी, अभी ये नहीं कंफर्म
फ्रैंक हर्बर्ट की किताबों में डंकन का किरदार एक क्लोन के रूप में वापस आता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म में भी डंकन का किरदार उसी तरह से वापस आएगा या किसी और तरीके से वापसी करेगा। आगामी फिल्म में वापसी करने वाले कलाकार टिमोथी चालमेट, जेंडाया और फ्लोरेंस पुघ के साथ-साथ इडा ब्रुक और जेसन के बेटे नाकोआ-वुल्फ जैसे नए कलाकार भी हैं, जो लेटो की भूमिका निभाएंगे।
जेसन ने आगे कहा कि दाढ़ी शेव करना सिर्फ किरदार में ढलने के बारे में नहीं था। यह जेसन के सस्टेनेबिलिटी मिशन की शुरुआत भी थी। वीडियो में उन्होंने अपनी पानी कंपनी का भी ज़िक्र किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “छह साल से दाढ़ी नहीं बनाई और फिर से आ गए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed