फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ameen Sayani Passed Away: Know all About Popular radio announcer who presented Binaca Geetmala program

Ameen Sayani: दमदार आवाज से श्रोताओं के दिलों में बसे थे अमीन सयानी, 50000 से अधिक कार्यक्रमों का रिकॉर्ड दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

अमीन सयानी हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने रेडियो की दुनिया में अपना बड़ा नाम स्थापित किया। दर्शक उनकी आवाज से सीधे तौर पर जुड़े और दिल थामकर उनके कार्यक्रम का इंतजार किया करते।
 

विज्ञापन
Ameen Sayani Passed Away: Know all About Popular radio announcer who presented Binaca Geetmala program
अमीन सयानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीन सयानी! वह शख्स, जिन्हें लोग उनकी आवाज से पहचान लिया करते। रेडियो पर जब उनकी आवाज आती तो लोग दिल थामकर बैठ जाते। आज वह आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अमीन सयानी लोकप्रिय रेडियो प्रस्तोता रहे। चर्चित शो 'बिनाका गीत माला' के जरिए वे घर-घर में पहचाने गए। वह दौर जब एलईडी टीवी घर-घर में नहीं थे, ओटीटी नहीं था और थिएटर तक सभी की पहुंच नहीं थी, सिर्फ रेडियो ही मनोरंजन का मुख्य साधन था, तब अमीन सयानी श्रोताओं के पसंदीदा थे। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन


मुंबई से शुरू हुआ सफर
अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 मुंबई में हुआ। उन्होंने रेडियो की दुनिया में अपना बड़ा नाम स्थापित किया। दर्शक उनकी आवाज से सीधे तौर पर जुड़े और दिल थामकर उनके कार्यक्रम का इंतजार किया करते। अमीन सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उनका परिचय यहां से कराया था। 
विज्ञापन

Juhi Chawla: बेटी के जन्मदिन पर जूही ने किया ये नेक काम, पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास हजार से अधिक कार्यक्रमों का रिकॉर्ड दर्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक सयानी ने करीब दस वर्षों तक अंग्रेजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीन सयानी ने नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज देने के लिए भी अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
DPIFF Awards 2024: ये दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स नहीं हैं, सुनते ही भड़क गए पुरस्कार लेने के इच्छुक निर्माता

फिल्मों में दर्ज कराई उपस्थिति
रेडियो ने अमीन सयानी को जो पहचान दिलाई, वह बहुत आगे तक कई। वे कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर नजर आए। इनमें भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्में शामिल हैं। रेडियो की दुनिया में अपने योगदान के लिए अमीन सयानी को कई बड़े व प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें लिविंग लीजेंड अवॉर्ड (2006), इंडियन सोसाइटी ऑफ एटवरटाइजमेंट की तरफ से गोल्ड मेडल (1991) , पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (1992)- लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स शामिल हैं।
Arjun kapoor: हीरो से विलेन बनकर बहुत खुश हैं अर्जुन कपूर, जताया अपने निर्देशक के प्रति आभार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed