Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Fact Check report Shahid Kapoor team denies actor collaborating with Sujoy Ghosh for the film

Shahid Kapoor: क्या सुजॉय घोष की अगली फिल्म में काम करने जा रहे शाहिद? 'अमर उजाला' की फैक्ट चेक रिपोर्ट

Mon, 30 Dec 2024 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Dec 2024 12:41 PM IST
सार

इस खबर को लेकर जब अमर उजाला ने शाहिद की टीम से बात की तो उन्होंने इस खबर से पूरी तरह से इनकार कर दिया। टीम ने बताया कि अभिनेता ऐसी किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Fact Check report Shahid Kapoor team denies actor collaborating with Sujoy Ghosh for the film
सुजॉय घोष और शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुजॉय घोष को लेकर बीते लंबे समय से खबरें थीं कि वो शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की आगामी फिल्म 'किंग' का निर्देशन करेंगे। हालांकि, बीते दिन जानकारी मिली कि फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद को सौंपी गई है। वहीं, 'किंग' से बाहर होने के बाद ही एक और खबर वायरल हुई थी कि सुजॉय ने अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक थ्रिलर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही मुख्य भूमिका के लिए इस बॉलीवुड स्टार के साथ बातचीत भी चल रही है और इसमें शाहिद कपूर का नाम सामने आया था। हालांकि, यह खबर पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


शाहिद की टीम ने किया इनकार
इस खबर को लेकर जब अमर उजाला ने शाहिद की टीम से बात की तो उन्होंने इस खबर से पूरी तरह से इनकार कर दिया। टीम ने बताया कि अभिनेता ऐसी किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वायरल हो रहीं खबरें पूरी तरह से गलत हैं और बिना किसी आधार पर चर्चा में चल रही हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इस कारण बिग बॉस से बाहर हुए दिग्विजय राठी, एल्विश यादव ने खुलकर बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं शाहिद
शाहिद इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवा' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म के साथ शाहिद एक बार स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस फिल्म को रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहिद एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी मुख्य भूमिका में हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Naga-Sobhita: प्रधानमंत्री मोदी ने किया अक्किनेनी नागेश्वर राव को याद, शोभिता-नागा चैतन्य ने जताया आभार

इन सितारों से सजी है 'किंग'
वहीं बात करें फिल्म किंग की तो इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं और अभिनेता की बेटी सुहाना खान मुख्य किरदार निभा रही हैं और अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका में हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक बेहतरीन क्रिएटिव टीम है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed