फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna Akkineni Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Thank PM Modi For Honouring ANR Garu

Naga-Sobhita: प्रधानमंत्री मोदी ने किया अक्किनेनी नागेश्वर राव को याद, शोभिता-नागा चैतन्य ने जताया आभार

Mon, 30 Dec 2024 12:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 30 Dec 2024 12:26 PM IST
सार

तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अक्किनेनी नागेश्वर राव को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 117वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया। अक्किनेनी नागेश्वर राव के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री ने उनके सिनेमा में योगदान को लेकर बात की। प्रधानमंत्री मोदी को इस बात के लिए अभिनेता नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला ने धन्यवाद किया। अक्किनेनी नागेश्वर राव, नागा चैतन्य के दादा हैं। 

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Thank PM Modi For Honouring ANR Garu
नागा चैतन्य की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@chayakkineni

विस्तार

रविवार के संबोधन में प्रधानमंत्री ने अभिनेता नागार्जुन के पिता और तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अक्किनेनी नागेश्वर राव को उनके जन्म शताब्दी वर्ष में सम्मानित किया। तेलुगू सिनेमा में उनके अहम योगदान पर बात की। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि अक्किनेनी नागेश्वर राव ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत ही सुंदर तरीके से तेलुगू सिनेमा में दिखाया।

विज्ञापन

नागा चैतन्य ने आभार व्यक्त किया 
अभिनेता नागार्जुन के बेटे और दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के नाम एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मोदी जी, एएनआर गारू की कलात्मक क्षमता, उनके प्रयासों के बारे में आपके शब्दों के लिए धन्यवाद। उन्होंने तेलुगू सिनेमा को आगे बढ़ाने में बहुत अहम योगदान दिया है। उनके लिए आपके विचार हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं इसके लिए आपका आभारी हूं।’ 

Salman Khan: जामनगर में हुआ सलमान का भव्य स्वागत, अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका को लगाया गले; देखें वीडियो 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nagarjuna Akkineni Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Thank PM Modi For Honouring ANR Garu
शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शोभिता ने भी की इंस्टा पोस्ट 
नागा चैतन्य की पत्नी और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागा चैतन्य की पोस्ट को ही री-ट्वीट किया। 

Mika Singh: जब आमिर खान के कमरे में रहने चले गए मीका सिंह, साझा किया साल 1999 का ये किस्सा

विज्ञापन

अक्किनेनी नागेश्वर राव का सिनेमा 
अपने सात दशक के करियर में अक्किनेनी नागेश्वर राव ने ‘विप्र नारायण’, ‘तेनाली कृष्ण’, ‘श्री रामदासु’, ‘लैला मजनू’ और ‘बालाराजू’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। उनका सिनेमा दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ जीवन के लिए संदेश भी दिया करता था। अभिनेता नागार्जुन ने मन की बात से एक क्लिप साझा की और प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए आभार व्यक्त करते हुए एक मैसेज लिखा। नागुर्जन एक्स (ट्विटर) पर लिखते हैं, ‘मेरे पिता, एएनआर गारू को उनके शताब्दी वर्ष पर प्रतिष्ठित दिग्गजों के साथ सम्मानित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद।’ 
प्रधानमंत्री मोदी ने अक्किनेनी नागेश्वर राव  के अलावा राज कपूर, मोहम्मद रफी और तपन सिन्हा को उनके जन्म शताब्दी वर्ष में याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा- ‘2024 में हम कई फिल्मी हस्तियों की जन्म शताब्दी मना रहे हैं, जिन्होंने देश को दुनिया भर में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed