माता-पिता से क्यों बढ़ गई अमाल मलिक की दूरी? म्यूजिक कंपोजर ने डिलीट हो चुकी सोशल मीडिया पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी
Amaal Mallik: अमाल मलिक ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वे डिप्रेशन में चले गए थे। हालांकि, अब वे यह पोस्ट डिलीट कर चुके हैं। हाल ही में अमाल ने इस पोस्ट पर खुलकर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर और 'बिग बॉस 19' में नजर आए अमाल मलिक ने हाल ही में अपनी उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी, जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया था। इसमें उन्होंने कथित तौर पर बताया था कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अपने परिवार से दूर हो गए। हाल ही में एक बातचीत में अमाल ने उस घटना के बाद की स्थितियों और अपने माता-पिता के साथ बदलते रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह घटना उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ बन गई।
'उस पोस्ट के बाद और करीब आए माता-पिता'
अमाल मलिक का कहना है कि उस डिलीट पोस्ट ने उनकी जिंदगी में बदलाव ला दिया। उनके माता-पिता बदल गए। अमाल मलिक ने अपनी उस पोस्ट पर विचार करते हुए बताया कि कैसे उस पोस्ट ने उनकी छिपी हुई टेंशन और दुश्मनों को उजागर कर दिया। साथ ही उन्हें अपने माता-पिता के और करीब ला दिया। माता-पिता को लेकर अमाल ने कहा कि इस पोस्ट के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया है।
'माता-पिता में काफी बदलाव आया है'
अमाल मलिक ने हाल ही में जूम से बातचीत में बताया कि अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात करने के लिए उन्हें इंटरनेट पर अभी भी आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। म्यूजिक कंपोजर ने कहा, 'इस तरह खुलकर बोलने के लिए मुझे इंटरनेट पर अभी भी बहुत ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ती है। कम से कम रोज एक कमेंट तो आता ही है, लेकिन मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है'। अमाल मलिक ने आगे बताया कि उनके माता-पिता में अब बदलाव आने लगा है, खासकर जिस तरह से वे अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं और तारीफ करते हैं।
'मां हमेशा से काफी सख्त रही हैं'
अमाल ने कहा, 'मेरे माता-पिता सचमुच बदल गए हैं या कम-से-कम उन्होंने बदलना शुरू तो कर ही दिया है। मेरी मां कभी हमारी तारीफ नहीं करती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे हम लापरवाह हो जाएंगे। माता-पिता के तौर पर उनका यही तरीका है। मां हमेशा एक सख्त पिता की तरह रही हैं, जबकि मेरे पिता दोस्त की तरह रहे हैं। बहुत प्यारे, लगभग एक भाई जैसे। उन्होंने हमें कभी ज्यादा डांटा नहीं है, लेकिन जब वह कुछ कहते हैं तो हम आज भी डर जाते हैं। वह कभी सख्त पिता नहीं रहे। वह भूमिका मेरी मां ने निभाई। हालांकि वह भी दिल की बहुत नरम हैं'। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मां की उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया के कारण एक सच्ची बातचीत हुई।
'उस पोस्ट ने दुश्मनों को बेनकाब कर दिया'
अमाल ने कहा कि वह पोस्ट देखकर उनकी मां काफी इमोशनल हो गईं और कहा, 'मुझे उससे बात करनी है। उसे नहीं पता कि मैं क्या महसूस करती हूं। वह सिर्फ वही देखता है जो मैं ऊपर से दिखाती हूं'। अमाल ने कहा कि मां की आदत है कि वह अपने इमोशंस को दबाकर रखती हैं। जैसे, अगर हम उन्हें कोई गाना सुनाते हैं, तो वह कहती हैं, 'इसे आधा मत बजाओ, मुझे पूरा गाना सुनने दो'। लेकिन, जब हम आखिरकार साथ बैठे और बात की तो चीजें आसान हो गईं'। अमाल ने कहा कि इस पूरे अनुभव ने उन्हें रिश्तों के बारे में एक अहम सबक सिखाया। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अगर लोग साथ बैठकर बात करें तो हर मसला हल हो सकता है। इस सिचुएशन ने मुझे यही सिखाया। इसने हमारे सभी दुश्मनों को बेनकाब कर दिया'।