{"_id":"67baa81339c941cd02062ee5","slug":"allu-arjun-scared-during-saree-scene-of-jathara-sequence-of-ganga-gangamma-thaaye-song-in-pushpa-2-the-rule-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: साड़ी पहनने से क्यों डर गया ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ एक्टर…जथारा सीक्वेंस सीन की बताई कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Allu Arjun: साड़ी पहनने से क्यों डर गया ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ एक्टर…जथारा सीक्वेंस सीन की बताई कहानी
Sun, 23 Feb 2025 10:24 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:24 AM IST
सार
Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म की दीवानगी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके एक दृश्य में एक्टर साड़ी पहने हुए दिखे थे और यह सीन फिल्म की सबसे खास सीन साबित हुई थी। अब इस सीन के बारे में अल्लू अर्जुन ने एक खुलास किया कि वह इसके बारे मे जानकर डर गए थे। आखिर क्यों डरे अल्लू अर्जुन?
विज्ञापन
क्यों डरे पुष्पा?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल के कुछ महीनों पहले ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन के शानदार अभिनय ने खूब सूर्खियां बटोरी थी। अभिनेता ने फिल्म गंगम्मा जथारा सीक्वेंस के बारे में बात की, जिसमें वह साड़ी के करदार में दिखे थे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने इस सीन को लेकर क्या कहा…
विज्ञापन
सीन के बारे में सुन डर गए थे अल्लू अर्जुन
‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात की, जिसमें उन्होंने फिल्म में गंगम्मा जथारा सीक्वेंस को लेकर बात किया। फिल्म के इस सीन में एक्टर ने साड़ी, चूड़ियां और गहने पहन रखे थे। एक्टर ने रिपोर्टर को बताया कि शुरू में जब निर्देशक सुकुमार ने उन्हें इस सीन के बारे में समझाया, तो वह डर गए थे। फिर उन्हें पता चला की यह फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण दृश्य होगा। हमने एक शानदार फोटोसूट कराया था, जिसपर निर्देशक ने कहा कि यह ठीक नहीं है। इस पर निर्देशक ने बोला, 'मैं चाहता हूं कि तुम एक साड़ी पहनो, एक महिला की तरह कपड़े पहनो।' फिर उस दृश्य का एक स्केच बनाया गया, जिसे हमने देखा। फिर इस सीन को फिल्माया गया, जिसे अभिनेता ने बखूबी तरीके से निभाया था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Kaushaljis VS Kaushal Review: सोचिए, अगर आपके पास शादी न करने का ऑप्शन होता तो? जवाब इस फिल्म में मिलेगा
विज्ञापन
साड़ी पहनने का बाद भी दिखना था डैशिंग
अल्लू अर्जुन ने इस सीन को फिल्माने में कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा यह सीन थोड़ा अजीब लगा, लेकिन पता चला कि एक अभिनेता के लिए यह फिल्म की सबसे खास सीन वाली है। इसे करने से आप एक अलग एक्टर उभर कर निकलेंगे। साड़ी, चूडियां, मेकअप करने के बाद भी उन्हें मर्दाना लुक देना था, जिससे अल्फा-नेस ना खोने पाए।
यह खबर भी पढ़ें: Publicity Stunt: पूनम पांडे ही नहीं ये सेलिब्रिटी भी कर चुके हैं पब्लिसिटी स्टंट, जानिए कौन है लिस्ट में शामिल
'पुष्पा 2' फिल्म के बारे में
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1799 करोड़ रूपये की कमाई की थी। यह फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ का दूसरा भाग था।