फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun fans are going to get another shock after pushpa 2 postponed film with atlee has been shelved

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के फैंस को लगने जा रहा एक और झटका! ठंडे बस्ते में चली गई यह फिल्म!

Sun, 16 Jun 2024 08:57 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 08:57 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज की तारीख खिसकने के बाद, अब उनके फैंस को एक और झटका लगने वाला है। चर्चा है कि उनकी एक फिल्म बंद हो गई है। 

विज्ञापन
Allu Arjun fans are going to get another shock after pushpa 2 postponed film with atlee has been shelved
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline

विस्तार

अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली थी, मगर अभी तक फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई। इसलिए इसकी रिलीज की तारीख खिसक गई है। 'अमर उजाला' ने पांच जून को ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि 'पुष्पा 2' का 15 अगस्त को रिलीज होना मुश्किल है। इस खबर से तो अल्लू के फैंस मायूस थे ही, लेकिन अब एक और ऐसी चर्चा चल पड़ी है, जिसे सुनकर उनकी मायूसी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के बनने में देरी जारी, अब बजट बढ़ने से निर्माता की जेब हो रही है ढीली!
विज्ञापन


निर्देशक एटली के साथ करने वाले थे काम
इस साल मार्च में खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली के साथ एक फिल्म में काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इंडस्ट्री में चर्चा चल रही है कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, अभी भी इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और उसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। बता दें कि एटली की पिछली फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अल्लू के फैंस को उम्मीद थी कि एटली और अल्लू की जोड़ी भी कमाल दिखाएगी, मगर जिस तरह की चर्चा चल रही है, उसे देखकर लगता है कि ऐसा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Box Office Collection: दूसरे दिन भी करिश्मा नहीं दिखा सकी चंदू चैंपियन, मुंजा की कमाई में आया सुधार

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्में
एटली की इस फिल्म को लेकर एक चर्चा यह भी चली थी कि अल्लू अर्जुन फीस के तौर पर 60 करोड़ रुपये लेने वाले हैं। इसकी शूटिंग 'पुष्पा 2' की रिलीज के बाद शुरू होने की संभावना थी। बता दें कि 'पुष्पा 2' के अभी तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इसके बाद अल्लू निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और त्रिविक्रम के साथ भी काम करेंगे।

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के दूसरे ट्रेलर का कर रहे इंतजार? फिल्म को लेकर सामने आई यह बड़ी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed