फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Bail Petition Hearing Postponed to Monday 30 december 2024 on pushpa 2 the rule stampede case

Allu Arjun: तीन दिन और बढ़ी अल्लू अर्जुन की जमानत, सोमवार तक टली सुनवाई; वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े थे

Fri, 27 Dec 2024 01:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 27 Dec 2024 01:45 PM IST
सार

Allu Arjun: नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है। साउथ सुपरस्टार को हाल ही में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 

विज्ञापन
Allu Arjun Bail Petition Hearing Postponed to Monday 30 december 2024 on pushpa 2 the rule stampede case
अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई

विस्तार

Allu Arjun: नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है। साउथ सुपरस्टार को हाल ही में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दी थी। वहीं,  नामपल्ली कोर्ट द्वारा दी गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो गई, इसलिए अल्लू अर्जुन वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन

अदालत में पुलिस का बयान
अभिनेता के वकीलों ने अदालत में याचिका दायर की और वर्चुअल उपस्थिति की मांग की, क्योंकि शारीरिक उपस्थिति आवश्यक नहीं है। अदालत ने उनकी अनुमति दे दी और अल्लू अर्जुन कार्यवाही के लिए वर्चुअल रूप से पेश हुए। अल्लू अर्जुन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि उन्हें जमानत के मामले में जवाबी याचिका पेश करने के लिए कुछ और समय चाहिए।अब अदालत ने इसे सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब अल्लू अर्जुन की जमानत तीन दिन के लिए बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी
आरोपी नंबर 11 के रूप में नामित अल्लू अर्जुन ने भी अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की, जिस पर 30 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है। अल्लू अर्जुन को जेल में स्थानांतरित किए जाने के तुरंत बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह (13 दिसंबर से) के लिए अंतरिम जमानत दे दी और उन्हें 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान एक रेवती नाम की महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मृत महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed