फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt talks about her parents life struggles and career journey says they worked very hard

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सुनाई अपने माता-पिता की संघर्ष गाथा, बोलीं- 'सब जानती हूं, नहीं करूंगी कोई शिकायत'

Mon, 18 Mar 2024 03:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

आलिया ने कहा कि उनके माता-पिता को इस मुकाम तक पहुंचने में बहुत संघर्ष से गुजरना पड़ा। वह इस संघर्ष को पहचानती हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt talks about her parents life struggles and career journey says they worked very hard
आलिया भट्ट, महेश भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट हाल ही में अपनी मां सोनी राजदान के बारे में बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने उन चुनौतियों का जिक्र किया, जिनका सामना सोनी ने शुरुआती करियर के दौरान किया। आलिया ने कहा कि इंडस्ट्री सें कॉन्टेक्ट्स की कमी और हिंदी भाषा पर पकड़ न होने के बावजूद सोनी राजदान ने एक्टिंग करियर जारी रखा। उन्होंने अपना हुनर दिखाया। इसके अलावा सोनी ने अपने पिता महेश भट्ट की करियर यात्रा के बारे में भी जानकारी साझा की। 

विज्ञापन


पिता को लग गई थी शराब की लत
आलिया भट्ट ने महेश भट्ट की अल्कोहल की लत का जिक्र किया। एक मीडिया बातचीत के दौरान आलिया ने कहा कि एक वक्त था, जब उनके पिता महेश भट्ट की कई फिल्में फ्लॉप थीं। उनके पास आर्थिक तंगी थी और वे शराब की लत से जूझ रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने शराब पीनी छोड़ दी, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में तमाम-उतार चढ़ाव देखे हैं।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: प्रतीक्षा में बिताए दिनों को याद कर भावुक हुए अमिताभ, बोले- तमाम खुशियों का साक्षी है यह घर
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं-'कभी नहीं करूंगी शिकायत'
आलिया ने कहा कि उनके माता-पिता को इस मुकाम तक पहुंचने में बहुत संघर्ष से गुजरना पड़ा। वह इस संघर्ष को पहचानती हैं। आलिया ने कहा कि अगर उनका करियर अच्छा नहीं चलता, या उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो जाती हैं तो भी वह हमेशा इस सच्चाई को स्वीकार करेंगी कि उसे इतने अच्छे अवसर मिले हैं, इसलिए वह कभी शिकायत नहीं कर सकती। 
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' और एनिमल' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी फिल्म मसाला..

बोलीं- 'मां ने मेहनत खूब की'
आलिया ने आगे कहा कि उनकी मां जिस बैकग्राउंड से आई थीं, उन्हें नहीं मालूम था कि कैसे काम करना है। उनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था। वह ऑडिशन के लिए थिएटर से लेकर फिल्म स्टूडियो और टेलीविजन स्टूडियो तक जाती थीं। हिंदी पर उनकी पकड़ नहीं थी और यह उनके लिए मुश्किल था। वह कभी मुख्यधारा की अभिनेत्री नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने मेहनत खूब की।
Yodha: 'योद्धा' में फ्लाइट के वॉशरूम एक्शन सीन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, सिनेमाघरों में खूब बजीं ताली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed