फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ali fazal starrer prime video series Raakh announced Know Netizens Reaction On first Poster

Raakh Announcement: अली फजल की सीरीज 'राख' का एलान, पोस्टर देख नेटिजन बोले- 'गुड्डू भैया की पुलिसिया यूनिवर्स'

Mon, 18 Aug 2025 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Aug 2025 03:15 PM IST
सार

Ali Fazal Series Raakh Announcement: एक्टर अली फजल की नई सीरीज का आज सोमवार को एलान किया गया है। सीरीज का नाम है 'राख'। इस पर नेटिजन्स के दिलचस्प रिएक्शन सामने आए हैं।

विज्ञापन
ali fazal starrer prime video series Raakh announced Know Netizens Reaction On first Poster
'राख' सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया एक्टर अली फजल की नई सीरीज आ रही है। सीरीज का नाम है 'राख', जिसका आज एलान किया गया है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर आएगी। सीरीज की एनाउंसमेंट के साथ अली का फर्स्ट लुक सामने आया है। वे पुलिस ऑफिसर बने नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी सीरीज?
सीरीज 'राख' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सीरीज का एलान करते हुए पोस्टर रिलीज किया है। यह सीरीज अगले साल यानी साल 2026 में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'राख से मिलेगा न्याय'। इसके साथ फायर इमोजी बना है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने लिखा, 'अब गुड्डू भैया को चाहिए फुल इज्जत'
'राख' के एलान के साथ ही इस पर नेटिजन्स की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। नेटिजन्स अली को नई सीरीज में नए रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे गुड्डू भैया ये आप किस लाइन में आ गए?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गुड्डू भैया की पुलिसिया यूनिवर्स'। एक नेटिजन ने लिखा, 'लंबे वक्त बाद आखिर कुछ नया देखने को मिलेगा'। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वीडियो और गुड्डू भैया का क्रेजी कॉम्बिनेशन आग लगा देगा'। एक यूजर ने लिखा, 'अब गुड्डू भैया को चाहिए फुल इज्जत'।







 

विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि प्राइम वीडियो की ही सीरीज 'मिर्जापुर' में अली फजल ने 'गुड्डू भैया' का रोल अदा किया। सीरीज 'राख' में अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी अहम रोल में नजर आएंगे। सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रोसित रॉय ने संभाली है। पुलिस ऑफिसर के रोल में अली काफी जंच रहे हैं। अली के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed