{"_id":"68b552fb498ab99ada0e5124","slug":"aladdin-actor-mena-massoud-marry-with-emily-shah-performs-hindu-and-christian-rituals-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mena Massoud-Emily Shah: 'अलादीन' के एक्टर मेना मसूद ने की एमिली शाह से शादी, निभाई दो रस्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mena Massoud-Emily Shah: 'अलादीन' के एक्टर मेना मसूद ने की एमिली शाह से शादी, निभाई दो रस्में
Mon, 01 Sep 2025 01:32 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:32 PM IST
सार
Mena Massoud Emily Shah Wedding: मेना मसूद और एमिली शाह ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया, इसके बाद शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी इसी साल जुलाई में हुई थी।
विज्ञापन
मेना मसूद, एमिली शाह
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म 'अलादीन' के अभिनेता मेना मसूद ने 'जंगल क्राई' की अभिनेत्री एमिली शाह से शादी कर ली है। दोनों ने इसी साल जुलाई में इटली के टस्कनी में एक देसी समारोह में शादी रचाई। जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के जश्न का एक वीडियो पोस्ट करके इसका एलान किया। दोनों ने साल 2023 में सगाई की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया।
विज्ञापन
हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी की
मेना का परिवार मिस्र से कनाडा आ गया था। उस वक्त मेना तीन साल के थे। एमिली के पिता गुजराती हैं, जबकि उनकी मां अमेरिकी हैं। दोनों ने अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए इटली में एक बहु-सांस्कृतिक विवाह समारोह आयोजित किया। यहां उन्होंने पहले हिंदू रीति-रिवाज से और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की।

- फोटो : इंस्टाग्राम
अलग-अलग शादियों के लिए अलग-अलग ड्रेस
मेना मसूद ने इंस्टाग्राम पर एमिली शाह के साथ एक पोस्ट में अपनी शादी की एक झलक दिखाई। उन्होने पोस्ट में लिखा 'हमारे सपनों की शादी।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एमिली ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी के लिए लाल साड़ी पहनी और मेना ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी।
दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए सफेद कपड़े पहने। शादी की रस्मों में ढोल और बारात से लेकर संगीत तक सब कुछ शामिल था।
यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने तृप्ति डिमरी के साथ किया सफर, वायरल हो रहा स्पेन की सड़कों का वीडियो

एमिली शाह ने शेयर कीं सगाई की तस्वीरें
27 जुलाई को एमिली शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसमें उन्होंने क्रीम कलर के कपड़े पहने थे। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा था 'जापान में हमारी सगाई से लेकर इटली में हमारी शादी तक... चलो इसे मनाते हैं।'

2018 में मिले थे मेना और एमिली
अभिनेता मेना मसूद और एमली शाह साल 2018 में लॉस एंजिल्स के एक आर्टिस्ट-डेटिंग ऐप पर मिले थे। लगभग एक साल के बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया।