Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshaye Khanna First Look Out As Asuraguru SHUKRACHARYA In Prasanth Varma Next Movie Mahakali

Akshaye khanna: ‘महाकाली’ से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक, असुरों के गुरु के दमदार किरदार में आएंगे नजर

Tue, 30 Sep 2025 12:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

Akshaye Khanna First Look In Mahakali: प्रशांत वर्मा की आगामी फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें अक्षय काफी दमदार और खतरनाक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Akshaye Khanna First Look Out As Asuraguru SHUKRACHARYA In Prasanth Varma Next Movie Mahakali
अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@prasanthvarmaofficial

विस्तार

‘हनुमान’ फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा एक बार फिर पौराणिक कथाओं पर आधारित एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘महाकाली’। अब फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। अक्षय फिल्म में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन

निर्देशक ने शेयर किया लुक
‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा के ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा है। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अब फिल्म से अक्षय खन्ना के लुक को शेयर किया है। लुक को शेयर करते हुए प्रशांत वर्मा ने लिखा, ‘देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। प्रस्तुत करते हैं अक्षय खन्ना को शाश्वत 'असुरगुरु शुक्राचार्य' के रूप में।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prasanth Varma (@prasanthvarmaofficial)


 

खतरनाक लुक में नजर आए अक्षय
शुक्राचार्य के लुक में अक्षय खन्ना काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके चारों ओर अंधेरा है। शुक्राचार्य के लुक में अक्षय सफेद रंग के बड़े बालों और बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर ऋषियों की तरह जूड़ा भी बंधा हुआ है। उनकी एक आंख पूरी तरह से सफेद नजर आ रही है। शुक्राचार्य के लुक में अक्षय को पहचानना पूरी तरह से मुश्किल लग रहा है।

यह खबर भी पढ़ेंः MAHAKALI: 'हनुमान' के बाद परदे पर 'महाकाली' की कहानी दिखाएंगे प्रशांत, नवरात्रि में किया नई फिल्म का एलान

फिल्म को लेकर सामने नहीं आई अभी अधिक जानकारी
फिल्म को लेकर अभी और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही फिल्म की बाकी कास्ट के बारे में भी अभी पता चला है। सिर्फ अक्षय का लुक सामने आया है, जो अब काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय के लुक के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed