{"_id":"68bafa1036e358cd9c06ac25","slug":"akshay-kumar-sooryavanshi-co-star-ashish-warang-passes-away-at-55-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashish Warang: अक्षय-अजय और रानी मुखर्जी के को-स्टार रहे अजय वारंग का निधन, ‘सूर्यवंशी’ से मिली थी पहचान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ashish Warang: अक्षय-अजय और रानी मुखर्जी के को-स्टार रहे अजय वारंग का निधन, ‘सूर्यवंशी’ से मिली थी पहचान
Fri, 05 Sep 2025 08:26 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:26 PM IST
सार
Ashish Warang Passes Away: बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों जैसे 'दृश्यम', 'सूर्यवंशी', 'मर्दानी' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में अभिनय करने वाले आशीष वारंग का आज निधन हो गया है।
विज्ञापन
आशीष वारंग, अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @warangashish
विस्तार
फिल्म जगत से एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अभिनय करने वाले अभिनेता आशीष वारंग का आज निधन हो गया है। आशीष वारंग के निधन की अभी असली वजह सामने नहीं आ सकी है। वह काफी समय से बीमार थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है।
'सूर्यवंशी' से मिली पहचान
एक्टर ने फिल्मों में अक्सर साइड रोल किए हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' से मिली। वह इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

बड़े कलाकारों के साथ किया काम
अपने अभिनय करियर में आशीष वारंग ने अजय देवगन के साथ 'दृश्यम' में अभिनय किया। उन्होंने फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी के साथ काम किया। वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का भी हिस्सा रहे। वह आखिरी बार संजय निरंजन द्वारा निर्देशित 'बॉम्बे' में नजर आए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Breakups: सलमान-ऐश्वर्या से लेकर सुशांत-अंकिता तक, यह हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित ब्रेकअप

कार्तिक आर्यन, आशीष वारंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@warangashish
मराठी फिल्म में भी किया काम
आशीष वारंग ने बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्म 'धर्मावीर' में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने अच्छे व्यवहार से फिल्मों के सेट पर लोगों का दिल जीता।

अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ किया काम
अपने करियर में आशीष वारंग ने कुछ बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, आशुतोष राणा और जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कलाकारों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

आशीष के भाई ने की पोस्ट
आशीष वारंग के भाई अभिजीत वारंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा 'आशीष वारंग दादा सच में आपकी याद आती है. पहले आपने वायुसेना अधिकारी के रूप में देश की सेवा की और फिर अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। दिल के रत्न. हम आपको सच में याद करते हैं आशीष वारंग दादा।'