Housefull 5 X Review: ‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कॉमेडी फिल्म’
Housefull 5 Twitter Reaction: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को लेकर इंतजार खत्म हुआ। फिल्म आज रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखकर लौटे लोगों ने एक्स पर दिए क्या रिव्यू।
विस्तार
साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है, जो एक साथ रिलीज हो रही है। अलग-अलग क्लाइमेक्स के चलते फिल्म को ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’ दो भागों में बांटा गया है। जिसके चलते फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग, रिलीज होते ही थिएटर में पहुंचने लगे। जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ देखकर लौटे लोगों का कैसा रहा रिएक्शन।
शुरुआती 5 मिनट न करें मिस
कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद सलाह दी है कि फिल्म के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिस न करें। कुछ यूजर्स ने फिल्म की ओपेनिंग शानदार बताया और इसे बिल्कुल भी मिस न करने वाला बताया।
Don’t miss 1st 5 mins of #Housefull5 pic.twitter.com/mTOP8GxFHL
विज्ञापन विज्ञापन— AP (@AksP009) June 6, 2025
This is insane opening sequence from #Housefull5 🥵#AkshayKumar pic.twitter.com/6ukdbhrg2O
— M A 𝕏 A L U 🗡️ (@YourMasalu) June 6, 2025
थिएटर के बाहर लगीं लंबी लाइनें
‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सुबह-सुबह ही थिएटर के बाहर फिल्म के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी दिख रही हैं। जो दर्शाती हैं कि फिल्म को लकर लोगों में क्रेज है।
Non holiday ko holiday bna diya #AkshayKumar ne 🥹#Housefull5Review #Housefull5 pic.twitter.com/8FljEtJmX3
— M A 𝕏 A L U 🗡️ (@YourMasalu) June 6, 2025
public line to see housefull5 in early morning shows💥 :#AkshayKumar #housefull5 #housefull5review pic.twitter.com/TQBKWATDu3
— 𝙎𝙬𝙚𝙩𝙖ʰᵒᵘˢᵉᶠᵘˡˡ⁵ (@Swetaakkian) June 6, 2025
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें थिएटर के बाहर फैंस का हुजूम देखने को मिल रहा है। ये वीडियो ओडिशा के भुवनेश्वर का बताया जा रहा है।
Audience craze for Housefull 5 live view at odisha bhubaneswar @akshaykumar #Housefull5 #AkshayKumar ❤️❤️🔥 pic.twitter.com/jJa4PXbS0i
— Manoj Kumar (@manoj_DDD) June 6, 2025
यूजर बोले- बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म बताया। एक-एक जोक काफी बेहतरीन है। यूजर ने कहा कि कोई भी अक्षय कुमार से बढ़िया कॉमेडी नहीं कर सकता।
Who's today going to see #Housefull5
— —͟͞͞Cʜᴏᴜᴅʜᴀʀʏ Sᴀʜᴀʙ (@AKS_4601) June 6, 2025
All time Blockbuster Movie 🎥🍿 in Comedy Cenema.
First day first show 😯
Comment 📩 Full Movie Link 🔗 pic.twitter.com/3xAhfXKHIk
Today I watched Bollywood's best comedy movie, I enjoyed it, one better than the other jokes
— —͟͞͞Cʜᴏᴜᴅʜᴀʀʏ Sᴀʜᴀʙ (@AKS_4601) June 6, 2025
No one can do a better comedy movie than Akshay Kumar #Housefull5Review #Housefull5 pic.twitter.com/RFxks04hG0
Watching Housefull 5 ohhh bhai hilarious comedy 😄😄😄 @akshaykumar #Housefull5
— Manoj Kumar (@manoj_DDD) June 6, 2025
कुछ लोगों को नहीं पसंद आई फिल्म
हालांकि, कुछ लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेस्ट कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को बेकार बताया और अक्षय कुमार को फिल्म में बर्बाद करने की बात कही।
#Housefull5 review- Worst comedy movie of all time 👎 (⭐️ One star )
— Pooran Singham (@SinghamPooran) June 6, 2025
pic.twitter.com/De7r0HZgi4
