आकांक्षा चमोला ने मेटा से मांगी मदद, इंस्टाग्राम यूजरनेम से हटाना चाहती हैं गौरव का सरनेम; शेयर की स्टोरी
Akanksha Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से अपने यूजरनेम को बदलने के लिए मदद मांगी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
आकांक्षा चमोला का मौजूदा यूजरनेम अभी भी गौरव खन्ना के सरनेम से जुड़ा हुआ है, जिसे वह हटाना चाहती हैं। यह अपील उन्होंने ‘लॉकअप: सच या सजा’ शो से बाहर आने के बाद की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
आकांक्षा ने हाल ही में बताया था कि वह और गौरव खन्ना अब अलग हो रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को अब तक पब्लिक नहीं किया था।
अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेटा और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए लिखा कि कई बार कोशिश करने के बावजूद वह अपना यूजरनेम नहीं बदल पा रही हैं, क्योंकि वेरिफिकेशन से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने टीम से इस मामले को देखने और जल्द समाधान देने की अपील की है। उनका मौजूदा यूजरनेम ‘akankshagkhanna’ है।
‘लॉकअप’ में किया था तलाक का खुलासा
‘लॉकअप’ के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनके और गौरव के बीच चीजें खराब नहीं हैं, दोनों आज भी बात करते हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ भविष्य नहीं देखते, इसलिए अलग होने का फैसला लिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा ‘संतोषी मां’, ‘ये है आशिकी’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। उनकी शादी 24 नवंबर 2016 को कानपुर में तीन दिन के समारोह के साथ हुई थी।
ये भी पढ़ें- Govinda: मुंबई एयरपोर्ट पर किसके साथ नजर आए गोविंदा, उड़ने लगी अफेयर की अफवाह; जानें पूरा मामला