फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar Upcoming Movie Good Bad Ugly Telugu Release In Question, Fans Confused

Good Bad Ugly: अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ के तेलुगु में रिलीज पर सस्पेंस, दर्शकों में बढ़ी बेचैनी

Mon, 07 Apr 2025 11:02 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 07 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

Good Bad Ugly Telugu Release: तमिल स्टार अजित कुमार की आने वाली फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। हालांकि, फिल्म के तमिल वर्जन की रिलीज अभी भी संदेहों में है। जिसको लेकर अब दर्शक भी परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Ajith Kumar Upcoming Movie Good Bad Ugly Telugu Release In Question, Fans Confused
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi

विस्तार

सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है और इसकी रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन ही बाकी रह गए हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है और फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है। हालांकि, अब तक फिल्म के तेलुगु वर्जन के रिलीज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जिससे तेलुगु दर्शकों में फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। क्योंकि तेलुगु वर्जन का न तो कोई प्रमोशन हो रहा है और न ही इसकी कोई चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

तेलुगु दर्शकों में गहराया संदेह
फिल्म के तेलुगु वर्जन को लेकर जिस तरह से फिल्म के मेकर्स की ओर से निराशा दिखाई जा रही है, उससे दर्शकों में फिल्म के तेलुगु वर्जन को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। फिल्म के मेकर्स की ओर से तेलुगु वर्जन को लेकर न तो अब तक प्रमोशन शुरू किया गया है और न ही रिलीज को लेकर कोई जानकारी सामने आई है। जबकि फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन ही बाकी रह गए हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly Advance Booking: धांसू ओपनिंग लेने की तैयारी में 'गुड बैड अग्ली', एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के मेकर्स के तेलुगु सिनेमा से जुड़े हैं तार 
हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म के निर्माण से जुड़े प्रोडक्शन हाउस की तेलुगु सिनेमा से गहरी जड़ें जुड़ी हैं। बावजूद इसके फिल्म के तेलुगु वर्जन को लेकर ‘गुड बैड अग्ली’ के मेकर्स की निराशा चौंकाती है। साथ ही दर्शकों को भी अब तक इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता में तेलुगु बाजार की अहम भूमिका होती है। हालांकि ‘गुड बैड अग्ली’ के रिलीज के इतने नजदीक होने के बावजूद तेलुगु सिनेमा को नजरअंदाज़ करना फिल्म के लिए जोखिम भरा हो सकता है।


यह खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: अचानक गिरा अजित कुमार का 250 फीट ऊंचा बैनर, बाल-बाल बचे फैंस, वीडियो हो रहा वायरल

सिर्फ तमिल में रिलीज होगी फिल्म !
फिल्म के ट्रेलर को तमिल इंडस्ट्री में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब एडवांस बुकिंग में भी फिल्म के अच्छा करने की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल मौजूदा हालातों को देखते हुए तो यह स्पष्ट है कि 10 अप्रैल को अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ सिर्फ तमिल सिनेमा में ही रिलीज हो रही है। फिल्म के तेलुगु वर्जन को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है। इतने बड़े स्तर पर बन रही इस फिल्म को तेलुगु सिनेमा से दूर रखना, मेकर्स को भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed