फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar Racing Team Secured Second Place At Spa Francorchamps Circuit In Belgium

Ajith Kumar: अजित कुमार ने बेल्जियम में लहराया तिरंगा, स्पा फ्रैंकोरचैम्प्स रेसिंग सर्किट में हासिल की उपलब्धि

Mon, 21 Apr 2025 11:40 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 21 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

Ajith Kumar Racing Team: अजित कुमार का रेसिंग प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वो अक्सर अलग-अलग देशों में रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं। अब एक बार फिर अजित कुमार ने बेल्जियम के रेसिंग सर्किट में भारत का तिरंगा लहराया है।

विज्ञापन
Ajith Kumar Racing Team Secured Second Place At Spa Francorchamps Circuit In Belgium
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajithkumar.0fficial

विस्तार

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार अपने शानदार अभिनय के अलावा रेसिंग के प्रति अपने जुनून को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वो अक्सर रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई बार जोखिम का भी सामना करना पड़ता है और वो हादसे का भी शिकार हो चुके हैं। अब एक बार फिर अजित कुमार की रेसिंग टीम ने एक उपलब्धि हासिल की है। अभिनेता की रेसिंग टीम ने बेल्जियम के प्रतिष्ठित स्पा फ्रैंकोरचैम्प्स सर्किट में दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

इस साल फिनिश किया तीसरा पोडियम
अजित कुमार की रेसिंग टीम लगातार मजबूत होती जा रही है और अपने खाते में नई-नई उपलब्धियां जोड़ती जा रही है। बेल्जियम के स्पा फ्रैंकोरचैम्प्स सर्किट में दूसरा स्थान हासिल करते ही, अजित कुमार की टीम ने इस साल तीसरी बार पोडियम फिनिश किया है। अजित कुमार ने पोडियम पर भारतीय तिरंगा थामा और पूरे देश को गौरवान्वित किया। अब अभिनेता और उनकी रेसिंग टीम की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajith Kumar (@ajithkumar.0fficial)


 

यह खबर भी पढ़ें: Jr NTR-Prashanth Neel: इस दिन रिलीज होगी जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म, मैंगलोर में हो रही शूटिंग

 

अजित कुमार की रेसिंग टीम ने साझा की तस्वीर
अजित कुमार रेसिंग के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से भी इस इवेंट की तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर को साझा करते हुए अजित कुमार रेसिंग की ओर से कैप्शन में लिखा गया, “भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए गर्व का क्षण। अजित कुमार और उनकी टीम ने बेल्जियम के प्रतिष्ठित स्पा फ्रैंकोरचैम्प्स सर्किट में एक उल्लेखनीय पी2 पोडियम फिनिश हासिल किया। वैश्विक रेसिंग मंच पर जुनून, निरंतरता और दृढ़ता का एक मजबूत सबूत।”

View this post on Instagram

A post shared by Ajith Kumar Racing Team (@ajithkumarracing)


यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: तय समय पर रिलीज नहीं होगी विजय देवरकोंडा की 'किंगडम'? अनिरुद्ध रविचंदर बने फिल्म में देरी की वजह

 

हाल ही में ‘गुड बैड अग्ली’ में नजर आए अजित कुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार हाल ही में अपनी हालिया रिलीज ‘गुड बैड अग्ली’ में नजर आए थे। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया है। वो अब अपने रेसिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समय निकाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि रेसिंग सीजन चलने तक वह फिल्में साइन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed