फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar film Mankatha re release in cinemas fans celebrate video goes viral

सिनेमाघरों में कपड़े उतार कर नाचे फैंस, अजित कुमार को कोल्ड ड्रिंक से नहलाया; अभिनेता की फिल्म पर खूब मना जश्न

Fri, 23 Jan 2026 01:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Jan 2026 01:36 PM IST
सार

Mankatha Viral Video: आज सिनेमाघरों में साउथ के अभिनेता अजित कुमार की एक फिल्म दोबारा रिलीज हुई है। इस पर उनके फैंस जश्न मना रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ajith Kumar film Mankatha re release in cinemas fans celebrate video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के अभिनेता और रेसर अजित कुमार की बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अभिनेता की साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मनकथा' आज 23 जनवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस पर उनके फैंस ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। फैंस अजित की फिल्म देखकर सिनेमाघरों में डांस करते, सीटी बजाते और चीखते नजर आए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

अजित कुमार के फैंस ने मनाया जश्न
अजित कुमार के फैंस जब सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने पहुंचे तो उन्होंने अजित कुमार के पोस्टर पर दूध और कोल्ड ड्रिंक डाला। कई फैंस थिएटर के अंदर कॉन्फेटी उड़ाते हुए नजर आए। डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन, जिन्होंने अजित की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' का निर्देशन किया है, वह एक्टर के मैनेजर सुरेश चंद्र के साथ कमला सिनेमाज गए, ताकि फैंस के साथ 'मनकथा' की री-रिलीज का जश्न मना सकें।
 
 

गानों पर नाचते नजर आए फैंस
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस स्क्रीन के पास फिल्म के गानों पर नाचते हुए दिख रहे हैं। सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं, केरल में भी फैंस को फिल्म की री-रिलीज का जश्न मनाते हुए देखा गया।
 
 

मनकथा की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'मनकथा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे वेंकट प्रभु ने लिखा और इसका निर्देशन किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में अजित कुमार, अर्जुन सरजा, तृषा कृष्णन, लक्ष्मी राय, अंजलि और जयप्रकाश हैं। इसके गाने आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं।
 

अजित कुमार का वर्कफ्रंट
आखिरी बार अजित कुमार फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 2025 में नजर आए थे। उन्होंने रेसिंग कमिटमेंट्स की वजह से काम से ब्रेक लिया था। एक्टर फरवरी 2026 में निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed