{"_id":"674a0237aa8eb4055b0af425","slug":"ajaz-khan-wife-fallon-guliwal-arrested-by-custom-department-130-gram-drug-found-as-per-reports-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajaz Khan Wife Arrested: एजाज खान की पत्नी के पास से ड्रग्स बरामद, फॉलन गुलीवाला हुईं गिरफ्तार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajaz Khan Wife Arrested: एजाज खान की पत्नी के पास से ड्रग्स बरामद, फॉलन गुलीवाला हुईं गिरफ्तार
Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
सार
Ajaz Khan Wife Arrested: अभिनेता एजाज खान की पत्नी के पास से कस्टम विभाग ने ड्रग्स बरामद किए हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला गिरफ्तार
- फोटो : इंस्टाग्राम @imajazkhan
विस्तार
अभिनेता और टीवी शो बिग बॉस फेम एजाज खान की पत्नी के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला के पास से मादक पदार्थ प्राप्त किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी द्वारा प्राप्त हुई।
कितना ड्रग्स हुआ बरामद?
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जोगेश्वरी के पश्चिम उपनगर स्थित गुलीवाला के आवास पर गुरुवार को छापेमारी की और वहां से 130 ग्राम का ड्रग्स बरामद किए। इससे पहले कस्टम विभाग ने एजाज खान के कार्यालय में काम करने वाले एक चपरासी को कूरियर सेवा के माध्यम से विदेश से 100 ग्राम मेफेड्रन मंगवाने के आरोप में आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
Suriya 44: 'सूर्या 44' में डांस नंबर करती दिखेंगी श्रिया सरन, गाने की रिलीज पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
जांच में एजाज की पत्नी का नाम भी आया
कस्टम विभाग के मुताबिक मामले की जांच के दौरान एजाज की पत्नी गुलीवाला की भूमिका भी सामने आई। हालांकि, उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।
Amaran: शिवकार्तिकेयन ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, रक्षा मंत्री ने 'अमरण' की सफलता पर टीम को दी बधाई
एजाज भी हो चुके हैं गिरफ्तार
ड्रग्स मामले में एक्टर एजाज खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने साल 2021 में कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं, महाराष्ट्र हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एजाज खान ने भी मुंबई की वर्सोवा सीट से अपनी दावेदारी ठोकी थी, लेकिन उन्हें केवल 155 वो ही मिले थे। एजाज को ‘आजाद समाज पार्टी’ ने अपनी टिकट पर चुनाव लड़ाया था। एजाज अक्सर अपने बयानों को लेकर भी विवादों में घिरे रहते हैं।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने ‘अंगारों’ पर किया डांस, सिग्नेचर स्टेप से जीता प्रशंसकों का दिल