Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
ajay devgn film Auron Mein Kahan Dum Tha first poster out announcement teaser release on 31 may today on 1 pm
{"_id":"66595eee38a02816e2093732","slug":"ajay-devgn-film-auron-mein-kahan-dum-tha-first-poster-out-announcement-teaser-release-on-31-may-today-on-1-pm-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का पहला पोस्टर जारी, अजय देवगन ने टीजर को लेकर भी किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का पहला पोस्टर जारी, अजय देवगन ने टीजर को लेकर भी किया खुलासा
अजय देवगन इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेता की एक और नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर के साथ ही उन्होंने टीजर की रिलीज के बारे में भी खुलासा किया है। 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम
'औरों में कहां दम था' फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म के पहले पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। हालांकि, पोस्टर में उनका लुक नहीं दिखाया गया है। इसमें अजय की पीठ दिखाई दे रही है, जिससे पता चलता है कि यह अजय ही हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्हें चश्मा पहने देखा जा सकता है।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के टीजर की भी जानकारी दी। पोस्टर में बताया गया की 'औरों में कहा दम था' का टीजर आज यानी 31 मई को दोपहर एक बजे रिलीज किया जाएगा। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'एक महाकाव्य प्रेम कहानी अपने रास्ते पर है। औरों में कहां दम था, AMKDT का टीजर आज रिलीज होगा। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।'
वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आखिरी फिल्म 'मैदान' थी। यह बायोग्राफिकल फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम के वास्तविक जीवन से प्रेरित थी, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी माना जाता है। मैदान ने वैश्विक स्तर पर 71.52 करोड़ की कमाई की। वहीं अब अजय देवगन फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के निर्माण में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।