फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai is most beutiful women in the world reveals Analysis

Aishwarya Rai: इसलिए सबसे ज्यादा खूबसूरत औरतों में शामिल हैं ऐश्वर्या, विश्लेषण से पता चला राज

Wed, 12 Mar 2025 04:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Mar 2025 04:22 PM IST
सार

Aishwarya Rai: एक चेहरा पढ़ने वाली मशीन ने ये पता लगाने की कोशिश की है कि ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत कैसे हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती बताते हुए एक पोस्ट साझा की गई है। इस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai is most beutiful women in the world reveals Analysis
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत औरतों में से एक हैं। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। यहां भी उन्होंने खूब कामयाबी हासिल की है। हाल ही में एक चेहरा पढ़ने वाले टूल ने ऐश्वर्या राय का चेहरा पढ़ा है। इस टूल के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत क्यों हैं।

विज्ञापन

Aishwarya Rai is most beutiful women in the world reveals Analysis
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb

चेहरा पढ़ने वाली ने बताई ऐश्वर्या की खूबसूरती 
क्वोव्स स्टूडियो ने अपनी एक ताजी पोस्ट में ऐश्वर्या के बारे में लिखा है। एक वायस ओवर ने ऐश्ववर्या के बारे में बताया है कि ऐश्वर्या के पास 'खूबसूरत चेहरा' है, इसे बहुत अच्छी तरह से पढ़ा गया है और ये जानने की कोशिश की गई है कि वो कौन सी चीजें हैं जो ऐश्वर्या को इतना खूबसूरत बनाती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by QOVES (@qovesstudio)


विज्ञापन
विज्ञापन

औरतों जैसा दिखता है ऐश्वर्या का चेहरा
स्टडी ने बताया कि ऐश्वर्या की 'धनुषाकार भौहें', 'कम हेयरलाइन', 'भरे हुए होंठ' और 'बड़ी आंखें' हैं। उसकी साइड प्रोफाइल में एक 'सीधा, और सपाट माथा है। इसे जब ध्यान में रखा जाता है, तो वह 'चेहरे की खूबसूरती' को और बढ़ा देता है। चेहरे का औरत जैसा दिखना महिलाओं की सुंदरता की 'आधारशिला' है। ऐसे में ऐश्वर्या का चेहरा सबसे ज्यादा औरत जैसा दिखने वाले चेहरों में से एक है। यही वजह है कि उन्हें इतना सुंदर माना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ही नहीं, शिल्पा और तब्बू समेत ये बॉलीवुड सितारे भी कानूनी दांव-पेंच में फंसे, जानें केस

विज्ञापन

यूजर ने किए जबरदस्त कमेंट
इस पोस्ट पर यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि 'वह अभी भी बहुत खूबसूरत हैं।' एक दूसरे फैने ने कहा कि 'ये मशहूर रहेंगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ये महिला वाकई बहुत लुभावनी है।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'वह सबसे कामयाब मिस वर्ड हैं। वह लोरियाल का चेहरा हैं और कांस की रानी हैं। उनका करियर शानदार है। ये सिर्फ उनके चेहरी की वजह से नहीं है जो उन्हें खूबसूरत बनाता है, वह काबिल हैं। वह दयालू हैं जो समाज के लिए अच्छा काम करती हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed