क्या आपने देखा चर्चित अमेरिकन सीरीज 'फ्रेंड्स' का देसी वर्जन? प्रियंका चोपड़ा बनीं रेचल, ये सितारे भी आए नजर
Series Friends AI Video: अमेरिकन टीवी सीरीज 'फ्रेंड्स' का अगर भारतीय वर्जन बने तो कैसा होगा? फिलहाल तो इसकी सिर्फ कल्पना की जा सकती है। और, आई तकनीक के जरिए एक यूजर ने कुछ ऐसा ही किया है।
विस्तार
अमेरिकी सीरीज 'फ्रेंड्स' को भारतीय दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। मगर, इस सीरीज को अगर बॉलीवुड सितारों के साथ देसी अंदाज में मनाया जाए तो कैसा होगा? सिने प्रेमी ऐसी कल्पना करते रहते हैं। एआई तकनीक की मदद से एक यूजर ने एक वीडियो भी तैयार कर दिया है। इसमें रणबीर कपूर से लेकर कंगना रनौत तक, कई चर्चित बॉलीवुड सितारों को 'फ्रेंड्स' के किरदारों में दिखाया गया है।
इंटरनेट पर वायरल एआई वीडियो
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से तैयार 'फ्रेंड्स' का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे अभिषेक नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें भारतीय सितारों को सीरीज के किरदारों में ढाला गया है। रणबीर कपूर को रॉस, आमिर खान को चैंडलर, कंगना रनौत को फीबी और प्रिंयका चोपड़ा को रेचल के रोल में दिखाया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
दर्शकों को गुस्सा दिलाने के लिए बनाया वीडियो?
इस वीडियो को लेकर कोई कंफ्यूजन न हो, उससे बचने के लिए यूजर ने डिस्क्लेमर दिया है। साफ-साफ लिखा है कि यह वीडियो सिर्फ हार्डकोर 'फ्रेंड्स' सीरीज के दीवानों को गुस्सा दिलाने के लिए बनाया गया था। कोई भी कास्टिंग जान-बूझकर कर दी गई है, जिससे दर्शकों को गुस्सा आए। यह एआई वीडियो है।
रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना आदर्श, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के लिए क्या हैं सच्ची दोस्ती के मायने?
भड़कने के बजाय नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
'फ्रेंड्स' सीरीज के फैंस ने इस एआई वीडियो पर नाराजगी जताने की बजाय इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। यूजर्स को यह प्रयोग पसंद आया है। यूजर लिख रहे हैं, 'यह एआई वर्जन काफी अच्छा लगा है'। इतना ही नहीं, यूजर्स अन्य बॉलीवुड सितारों के नाम भी गिना रहे हैं, जो इसमें जोड़े जा सकते हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'सलमान खान भी परफेक्ट रहेंगे'।