फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   after virat kohli tamanna bhatia allegations on instagram on liking deepika padukone post

Tamannaah Bhatia: विराट के बाद तमन्ना ने लगाया इंस्टाग्राम पर इल्जाम, पूछा- अपने आप कैसे लाइक होते हैं पेज?

Thu, 29 May 2025 12:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 May 2025 12:19 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इल्जाम लगाया है कि इंस्टाग्राम अपने आप पेजों को लाइक करता है। ताजा मामला दीपिका पादुकोण से जुड़ा है।

विज्ञापन
after virat kohli tamanna bhatia allegations on instagram on liking deepika padukone post
तमन्ना भाटिया, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली ने दावा किया था कि इंस्टाग्राम पर अपने आप पोस्ट लाइक हो गई। अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'खुद से' पेजों को 'लाइक' करता है। तमन्ना ने बुधवार को अपनी एक सेल्फी के साथ एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा 'क्या इंस्टाग्राम हमें ये बता सकता है कि वह खुद से पेजों को कैसे लाइक करता है, क्योंकि कई लोग इसे खबर बना रहे हैं और मुझे आपना काम करना है।'

विज्ञापन

तमन्ना ने दीपिका की रील को लाइक किया था
आपको बता दें कि कथित तौर पर तमन्ना भाटिया ने दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम रील को लाइक किया। इस रील में वेतन में अंतर, काम के माहौल और महिलाओं के प्रति द्वेष जैसे मुद्दों को उजागर किया गया। तमन्ना की यह पोस्ट दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप रेड्डी ने किया था पोस्ट
हाल ही में फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों ने इसे दीपिका पादुकोण से जोड़ा। उन्होंने पोस्ट काफी गुस्से में की और दीपिका के व्यवहार को अनप्रोफेशनल बताया। दीपिका पादुकोण पहले वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा थीं लेकिन बाद में वह इससे अलग हो गईं। दीपिका ने फिल्म में शूटिंग के घटों को कम करने और दूसरी मांगें रखी थीं। इससे वांगा नाराज हो गए। 

विज्ञापन

after virat kohli tamanna bhatia allegations on instagram on liking deepika padukone post
तमन्ना भाटिया और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks @deepikapadukone

दीपिका पर फिल्म के कुछ हिस्से लीक करने का दावा
आपको बता दें मार्च 2025 में ऑनलाइन अफवाहें उड़ीं कि 'स्पिरिट' का कथानक लीक हो गया है, कुछ लोगों ने तमिल फिल्म 'थेरी' से समानता का दावा किया। हालांकि फिल्म लीक होने की बात की तस्दीक नहीं हो पाई है। फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका के जाने के कुछ समय बाद, फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इसमें तृप्ति डिमरी को लिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: फिल्म ‘स्पिरिट’ पर विवाद के बीच दीपिका को मिला तमन्ना भाटिया का साथ? कुछ इस तरह किया रिएक्ट

क्या है विराट कोहली का मामला?
इससे पहले विराट कोहली तब चर्चा में आए थे जब इंटरनेट यूजर्स ने देखा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक की। विराट ने बाद में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा नोट शेयर करके इस बारे में सफाई दी। उन्होंने लिखा 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन दर्ज कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं गुजारिश करता हूं कि कोई धारणा न बनाई जाए। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed