फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Shaitaan R Madhavan and Ajay Devgn coming together in De De Pyaar De 2 with Rakul Preet Singh

De De Pyaar De 2: 'शैतान' के बाद एक बार फिर से अजय और आर माधवन मचाने जा रहे हैं धमाल, इस फिल्म में आएंगे नजर

Tue, 18 Jun 2024 01:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 18 Jun 2024 01:29 PM IST
सार


अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' फ्लोर पर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। पिछले दिनों फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बताया था कि 'दे दे प्यार दे 2' 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
After Shaitaan R Madhavan and Ajay Devgn coming together in De De Pyaar De 2 with Rakul Preet Singh
अजय देवगन और आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल बन रहा है। दर्शकों में इस कॉमेडी फिल्म के लिए अलग लेवल पर उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले खबर आ रही थी कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं ताजा मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म आर माधवन की एंट्री हो गई है। 

'शैतान' के बाद दूसरी फिल्म 
'दे दे प्यार दे 2' को लेकर अजय देवगन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'शैतान' के बाद एक बार फिर से अजय देवगन और आर माधवन 'दे दे प्यार दे 2' में एक साथ काम करते दिखाई देंगे। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सूत्रों की मानें तो फिल्म में आर माधवन रकुल के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


जोया हुसैन का खुलासा, दिल्ली मेट्रो में हुई थी छेड़छाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


'दे दे प्यार दे' की कहानी को आगे बढ़ाएगी 
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को फिल्म 'दे दे प्यार दे' में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में तब्बू भी एक शानदार रोल में नजर आई थीं। दर्शकों ने इस कॉमेडी फिल्म को बहुत सराहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो 'दे दे प्यार दे' ने बॉक्स ऑफिस 103.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म के मेकर्स 'दे दे प्यार दे 2' से भी काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। 

Brad Pitt's Next: ब्रैड पिट की आगामी फिल्म की रिलीज डेट से उठ गया पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मई 2025 में रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2' 
अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' फ्लोर पर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। पिछले दिनों फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बताया था कि 'दे दे प्यार दे 2' 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed