फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   after recent controversies Academy introduces new social media campaign rules for oscar awards

Oscar New Rules: विवादों को बढ़ता देख एकेडमी ने बदले नियम, ऑस्कर अवॉर्ड में होगी अब यह स्ट्रिक्ट गाइडलाइन

Tue, 02 May 2023 10:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 May 2023 10:32 PM IST
सार

एकेडमी ने हालिया विवादों को बढ़ता देखकर गाइडलाइन में परिवर्तन किए हैं। साथ ही इसके तहत नियमों में बड़ा बदलाव शामिल है। 
 

विज्ञापन
after recent controversies Academy introduces new social media campaign rules for oscar awards
एकेडमी अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकेडमी अवॉर्ड में पिछले कुछ सालों से काफी विवाद हो रहा है। इस साल की शुरुआत में भी फिल्म 'टू लेस्ली' ने ऑस्कर की दौड़ में प्रवेश किया और एंड्रिया रेजबोरो को बेस्ट एक्ट्रेस का नामांकन मिला, इसे देखकर नेटिजंस कुछ खुश नजर नहीं आए। हालांकि,  एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोच-विचार के बाद इस नामांकन को बरकरार रखा। वहीं, अब एकेडमी अवॉर्ड के लिए नए नियमों का एक सेट जारी किया गया है, जिसे पुरस्कार प्रक्रिया की प्रतिष्ठा और अखंडता की रक्षा के लिए तैयार किया गया है। 

विज्ञापन

प्रचार पर प्रतिबंध 

एकेडमी ने अपकमिंग ऑस्कर सीजन के लिए नए नियमों की अनाउंसमेंट की है, जिसमें इस साल की शुरुआत में प्रवेश करने वाली फिल्म 'टू लेस्ली' अभियान विवाद के मद्देनजर प्रचार पर प्रतिबंध भी शामिल है। नए नियमों को अंतिम रूप देने के लिए एकेडमी बोर्ड ने अप्रैल के आखिरी सफ्ताह में बैठक की। परिवर्तनों में नामांकन से पहले होस्टेड स्क्रीनिंग की संख्या की सीमा, नामांकन के बाद उनका एलिमिनेशन और अभियान के अधिक आभासी होने पर भौतिक आउटरीच को खत्म करना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नियम उल्लंघन पर सख्ती 

नए नियम यह भी बताते हैं कि एकेडमी के सदस्य वोटर्स से बात करते समय क्या कह सकते हैं और क्या नहीं। वहीं, अब अभियान के उल्लंघनों की रिपोर्ट करने की एक स्पष्ट प्रक्रिया है। एकेडमी ने अपने बयान में कहा है, 'एकेडमी के 96वें ऑस्कर के लिए इन प्रचार नियमों को संशोधित किया गया है ताकि मोशन पिक्चर कंपनियां और पुरस्कार-योग्य मोशन पिक्चर्स से सीधे जुड़े व्यक्ति इस तरह की मोशन पिक्चर्स को बढ़ावा दे सकें।'

Kanguva: रिलीज से पहले ही सूर्या की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, इतने में बिके 'कंगुवा' के ओटीटी राइट्स!

विज्ञापन

आउटरीच को किया सीमित 

नए नियम के तहत सोशल मीडिया आउटरीच भी अब अधिक सीमित है, जिसके अंतरगत सदस्यों को किसी मोशन पिक्चर, प्रदर्शन या उपलब्धि की खातिर वोट करने के लिए प्रोत्साहित या हतोत्साहित करने की अनुमति नहीं है। 'टू लेस्ली' नामांकन ने आरोपों को जन्म दिया कि फिल्म के लिए जमीनी अभियान ने एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है, जो ऑस्कर मतदान चरण के दौरान एक फिल्म का विज्ञापन करने के लिए सीधे एकेडमी के सदस्यों तक पहुंचने से मना करते हैं।

Drugs Case: ड्रग्स केस से मुक्ति पाने के लिए धमेचा ने किया कोर्ट का रुख, आर्यन खान के साथ समानता की अपील की

सख्त हुए दंड  

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ इनमें से किसी भी नियम का उल्लंघन करने के दंड को स्पष्ट किया गया है, और इसमें वोटिंग विशेषाधिकारों को रद्द करना, ऑस्कर नामांकन को रद्द करना और एकेडमी से किसी सदस्य को निष्कासित करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed