फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Aastha Gill Red Carpet Debut in Cannes 2025 Steals Spotlight see pics

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में गायिका आस्था गिल ने किया डेब्यू, ड्रेस से लोगों का खींचा ध्यान, देखें

Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
सार

Aastha Gill in Cannes: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की गायिका आस्था गिल ने हिस्सा लिया। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। आप भी देखें।

विज्ञापन
Singer Aastha Gill Red Carpet Debut in Cannes 2025 Steals Spotlight see pics
आस्था गिल - फोटो : इंस्टाग्राम @aasthagill

विस्तार

गायिका आस्था गिल ने शुक्रवार को 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपने जलवे दिखाए। आस्था गिल 'डीजे वाले बाबू' और 'कमरिया' जैसे गानों के लिए मशहूर हैं। कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू से पता चलता है कि सिंगर को फैशन में काफी दिलचस्पी है। इस इवेंट में सिंगर ने काफी बोल्ड ड्रेस पहनी थी। उनकी ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 

विज्ञापन

Siddharth: फिल्म के बजट का इतने प्रतिशत हिस्सा लेते हैं शाहरुख, आमिर और सलमान, निर्माता सिद्धार्थ का खुलासा

विज्ञापन

आस्था की टीम ने जारी किया प्रेस नोट
आस्था ने कान में सहजता से ग्लैमर और आत्मविश्वास दिखाया। आस्था की टीम ने जो प्रेस नोट दिया है उसके मुताबिक 'कान के रेड कार्पेट पर चलना अच्छा था। ऐसा लगा जैसे संगीत, संस्कृति और रचनात्मकता के सालों से बुना गया एक सपना हो गया। मैं चाहती थी कि मेरा लुक न केवल ये दिखाए कि मैं कौन हूं, बल्कि मैं जहां से आई हूं उसकी जीवंतता और शक्ति को भी दिखाए। मैं यहां से एक खूबसूरत अनुभव लेकर जा रही हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aastha Gill (@aasthagill)


विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
आस्था ने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन दिया 'मैंने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया और आज मुझे पता चला कि सपने सच होते हैं। कान 2025।' तस्वीरों में वह ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं जिसे उन्होंने स्टेटमेंट नेकपीस के साथ स्टाइल किया है। 
आस्था की तस्वीरों पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'हमें आप पर गर्व है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आपको नजर न लगे।'
Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ने लगी 'रेड 2' की रफ्तार, जानें 16वें दिन की कमाई

विज्ञापन

आस्था गिल ने गाया ‘सारे जहां से अच्छा’
बीते कल 78वें कान फिल्म महोत्सव में भारत पवेलियन का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मशहूर भारतीय गायिका आस्था गिल ने ‘सारे जहां से अच्छा’ गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed