फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Animal Javed Akhtar Slams Yash Chopra Film Jab Tak Hai Jaan know what he says

Javed Akhtar: 'एनिमल' के बाद जावेद अख्तर के निशाने पर आई 'जब तक है जान', हीरोइन को बताया हास्यास्पद

Sun, 07 Jan 2024 11:05 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:05 PM IST
सार

हाल ही में जावेद अख्तर ने एक साक्षात्कार में हिंदी सिनेमा में आधुनिक महिलाओं की उभरती अवधारणा को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म जब तक है जान की आलोचना की। 

विज्ञापन
After Animal Javed Akhtar Slams Yash Chopra Film Jab Tak Hai Jaan know what he says
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर से सुर्खियों में है। जावेद अख्तर ने हाल ही में एक सीन को लेकर फिल्म एनिमल की आलोचना की, जिससे एनिमल के मेकर्स भड़क गए। अभी यह मामला चल ही रहा था कि अब जावेद अख्तर ने एक कार्यक्रम में यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म जब तक है जान की भी आलोचना की। 

विज्ञापन

आधुनिक महिलाओं की अवधारणा को लेकर जावेद अख्तर की टिप्पणी
दरअसल, हाल ही में जावेद अख्तर ने एक साक्षात्कार में हिंदी सिनेमा में आधुनिक महिलाओं की उभरती अवधारणा को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें अपने करियर में कभी भी बड़ी भूमिकाएं नहीं मिलीं। इसके साथ ही उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में हिरोइन की भूमिका और उसके विचार को हास्यास्पद बताते हुए आलोचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग नहीं जानते आदर्श महिला क्या होती है
बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने कहा, 'आज के दौर में नई महिला कौन है? लोग इसके बारे में पता नहीं है। उदाहरण के लिए श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित, जो किसी भी अभिनेत्री से कम प्रतिभाशाली नहीं थीं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने पूरे करियर में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिली। उन्हें 'मदर इंडिया', 'बंदिनी' और 'सुजाता' जैसी कोई भूमिकाएं नहीं मिलीं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग नहीं जानते कि एक आदर्श महिला क्या होती है।
Javed Akhtar: जावेद अख्तर की टिप्पणी पर भड़के एनिमल के निर्माता, बोले- अगर यह कोई महिला कहती तो लोग मनाते जश्न

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने की जब तक है जान की आलोचना
जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'आज तरह-तरह के प्रयोग हो रहे हैं, ऐसे में जब फिल्म निर्माता एक सशक्त महिला की छवि बनाने की कोशिश करते हैं, तो वे हास्यास्पद हो जाते हैं क्योंकि वे नहीं जानते कि एक सशक्त महिला क्या होती है। यश चोपड़ा जैसे निर्देशक, जिन्होंने अपने पूरे करियर में कई अच्छी फिल्में बनाईं, उनकी फिल्म जब तक है जान में नायिका कहती है, मैं शादी से पहले सभी देशों के पुरुषों के साथ सोऊंगी। सशक्त होने के लिए इतना कुछ नहीं करना पड़ता। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मलबा है और लोग इसी मलबे में ढूंढ रहे की आधुनिक महिला कौन है'।
Abhay Deol: 'बड़े सपने देखने का साहस है बन टिक्की', जीनत अमान-शबाना आजमी के साथ सेट से तस्वीर साझा कर बोले अभय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed