फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adnan Sami sing Song with Asha Bhosle aao na will feature eisha singh and avinash mishra

Adnan Sami: अदनान सामी ने आशा भोसले के साथ 25 साल बाद गाया गाना, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा करेंगे अदाकारी

Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 17 Jun 2025 12:29 AM IST
सार

Adnan Sami Song with Asha Bhosle: अदनान सामी आशा भोसले के साथ एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। उन्होंने आशा के साथ ये गाना गाया है और इसके बारे में बात की है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Adnan Sami sing Song with Asha Bhosle aao na will feature eisha singh and avinash mishra
अदनान सामी, आशा भोसले - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया

विस्तार

गायक अदनान सामी ने हाल ही में दिग्गज गायिका आशा भोसले के साथ गाना गाया है। उन्होंने आशा भोसले के साथ गाना गाने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने आशा भोसले के साथ 'आओ ना' गाना गाया है। इस गाने में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा अदाकारी करेंगे। उन्होंने बताया है कि वह 'कभी तो नजर मिलाओ' के 25 साल के बाद उनके साथ एक गाने पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

आशा भोसले के साथ 25 साल पहले गाया गाना
एएनआई से बातचीत में अदनान सामी ने कहा 'आशा भोसले जी के साथ मेरा आखिरी बार गाना 25 साल पहले रिलीज हुआ था। यह गाना 'कभी तो नजर मिलाओ' था। उसके बाद हमने कई गाने किए। लेकिन हमने कोई स्वतंत्र गाना नहीं किया। हमने कोई एकल गाना नहीं किया। इसलिए हमारी लंबे समय से इच्छा थी।'

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: चित्रांगदा सिंह ने किया 'हाउसफुल 5' का बचाव, कहा- हर फिल्म सामाजिक तौर से सही नहीं होती

विज्ञापन
विज्ञापन

Adnan Sami sing Song with Asha Bhosle aao na will feature eisha singh and avinash mishra
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@adnansamiworld

रोमांस से भरपूर है गाना
अदनान सामी ने कहा कि लोग भी चाहते थे और आशा जी किसी को मना नहीं करती हैं। इस तरह से गाना सामने आया। उन्होंने बताया कि 'आओ ना' एक ऐसा गाना है जो दिल की भाषा समझता है। कुणाल वर्म के द्वारा लिखा गया ये गाना रोमांस से भरपूर है। गाने के बारे में बात करते हुए अदनान सामी ने कहा 'यह नोक-झोंक का गाना है। यह बहुत प्यारा गाना है। इसलिए इसे जब मैंने आशा जी के सामने गाया तो उन्हें यह बहुत पसंद आया। इसलिए हम साथ आए और रिकॉर्ड किया। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे बहुत पसंद करेंगे।'

विज्ञापन

अदनान सामी का काम
आपको बता दें अदनान सामी को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। उन्हें साल 2020 में पद्म श्री पुरस्कार मिल चुका है। 
उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए हैं जिनमें मुझको भी तो लिफ्ट करा दे, तेरा चेहरा, कभी तो नजर मिलाओ, तू सिर्फ मेरा महबूब और कुछ प्यार भी कर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed