फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adnan Sami Birthday: Know About famous singer career songs birth place citizenship family and love life

Adnan Sami: हिंदुस्तान के लिए धड़कता है इस पाकिस्तानी गायक का दिल, 'लिफ्ट करा दे' गाने से मिली कामयाबी

Thu, 15 Aug 2024 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Aug 2024 08:53 AM IST
सार

अदनान के सिंगिंग करियर की बात करें तो वे अलग-अलग भाषाओं में सौ से ज्यादा गाने गा चुके हैं। उन्हें लोकप्रियता 'थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे' गाने से मिली।

विज्ञापन
Adnan Sami Birthday: Know About famous singer career songs birth place citizenship family and love life
अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 15 अगस्त को मशहूर सिंगर अदनान सामी का जन्मदिन है। संयोग देखिए भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अदनान का जन्मदिन पड़ता है और उन्हें खुद भी यहां की फिजा में रहना बेहद पसंद है। उनके पास भारतीय नागरिकता है। अदनान सामी को पाकिस्तानी सिंगर के रूप में जाना जाता है। उनका ताल्लुक पड़ोसी मुल्क से है। लेकिन, उनका दिल हिंदुस्तान में बसता है। जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

लंदन में हुआ जन्म
अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ। वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने गायिकी के दम पर वे दुनियाभर में मशहूर हैं। हालांकि, गायिकी के अलावा वे कभी अपने वजन तो कभी निजी जिंदगी और कभी नागरिकता को लेकर भी समय-समय पर सुर्खियों में रहे हैं। अदनान ने अपनी जिंदगी का काफी वक्त पाकिस्तान में गुजारा, लेकिन वह भारतीय नागरिकता हासिल करना चाहते थे। उन्होंने 2001 से ही पाकिस्तान छोड़ भारत में रहना शुरू कर दिया था। नागरिकता के लिए उन्होंने काफी ज्यादा संघर्ष किया और आखिर उनकी मुराद पूरी हुई। 
Asha Parekh: 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अभिनेत्री को मिलेगी इतनी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने से मिली लोकप्रियता
अदनान के सिंगिंग करियर की बात करें तो वे अलग-अलग भाषाओं में सौ से ज्यादा गाने गा चुके हैं। उन्हें लोकप्रियता 'थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे' गाने से मिली। वर्ष 2000 में आई इस एलबम में अदनान के साथ गोविंदा भी नजर आए थे। यह गाना लोगों को खूब पसंद आया और आज भी हिट है। इसके अलावा अदनान  'ऑलवेज योर्स', 'तेरा चेहरा', 'कभी तो नजर मिलाओ' समेत कई ब्लॉकबस्टर एलबम बना चुके हैं।
Shah Rukh Khan: हॉलीवुड का रुख क्यों नहीं करते शाहरुख खान, बॉलीवुड के बादशाह ने खुद उठाया वजह से परदा

विज्ञापन

फिटनेस को लेकर बटोरी चर्चा
एक वक्त था जब अदनान सामी का वजन बहुत ज्यादा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अदनान का वजन करीब 250 किलो था। बढ़े वजन के चलते उन्हें सेहत संबंधी कई बीमारियां होने लगीं। डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया था कि अगर वजन कम नहीं किया तो छह महीने भी जिंदगी साथ नहीं देगी। अदनान ने इस बात को गंभीरता से लिया और 15 महीने के भीतर ही बिना किसी सर्जरी के 165 किलो वजन कम कर लिया था।    
IFFM 2024: रानी मुखर्जी ने जारी किया यश चोपड़ा का डाक टिकट, निकोल किडमैन-शाहरुख के बीच देखना चाहती हैं रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed