फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditi Shankar AR Ameen Dhruv Vikram may work together in one film Vijay's son Jason Sanjay going to direct it

Jason Sanjay: इस एक फिल्म में काम करेंगे चार स्टार किड्स! दलपति विजय के बेटे जेसन संजय करेंगे निर्देशन

Thu, 01 Aug 2024 07:49 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 07:49 AM IST
सार

दलपति विजय के बेटे जेसन संजय जल्द ही अपनी फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं। इसकी घोषणा 2023 में की गई थी।
 

विज्ञापन
Aditi Shankar AR Ameen Dhruv Vikram may work together in one film Vijay's son Jason Sanjay going to direct it
जेसन संजय और दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम @_jason__sanjay_

विस्तार

दलपति विजय अगले महीने बड़े परदे पर एक बार फिर से एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। यह साल उनके लिए खास होने जा रहा है और इसका कारण केवल उनकी फिल्म ही नहीं है। दरअसल, विजय के बेटे जेसन संजय इस साल निर्देशक की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Aditi Shankar AR Ameen Dhruv Vikram may work together in one film Vijay's son Jason Sanjay going to direct it
जेसन संजय और अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @_jason__sanjay_

जेसन संजय, जिस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं, उसकी घोषणा 2023 में की गई थी। फिल्म के कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया पर एक चर्चा तेजी से चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेता विक्रम के बेटे ध्रुव विक्रम और इंडियन 2 के निर्देशक शंकर की बेटी अदिति शंकर मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

Meena Kumari Birth Anniversary: चार साल की उम्र में किया था करियर शुरू, बड़ी दर्दनाक है मीना की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

Aditi Shankar AR Ameen Dhruv Vikram may work together in one film Vijay's son Jason Sanjay going to direct it
जेसन संजय - फोटो : इंस्टाग्राम @_jason__sanjay_

जेसन संजय की इस डेब्यू फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। अभिनेताओं के रूप में जहां फिल्मी हस्तियों के बच्चों को लेने की बात कही जा रही है तो वहीं, फिल्म के संगीतकार के लिए भी ऐसी ही चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि इसका संगीत एआर अमीन तैयार करेंगे, जो मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे हैं। इस तरह एक ही फिल्म में चार फिल्मी कलाकारों के बच्चे काम करते दिख सकते हैं।

Mrunal Thakur: करोड़ों रुपये की मालकिन हैं मृणाल, जानिए उनके शानदार करियर और नेटवर्थ के बारे में सब कुछ

विज्ञापन

Aditi Shankar AR Ameen Dhruv Vikram may work together in one film Vijay's son Jason Sanjay going to direct it
जेसन संजय - फोटो : इंस्टाग्राम @_jason__sanjay_

इस फिल्म के नाम का आधिकारिक एलान अभी बाकी है। संभवत: 26 अगस्त को फिल्म पर कोई बड़ा अपडेट मिल सकता है, क्योंकि उस दिन जेसन संजय 24 साल के होने जा रहे हैं। विजय की बात करें उनकी फिल्म दे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इसमें मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, स्नेहा, जयराम, अजय राज, लैला, वैभव, अरविंद आकाश, मनोबाला, प्रेमगी और अजमल अमीर भी अदाकारी करते हुए दिखाई देंगे।

Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे जुनैद के साथ 'महाराज' की सफलता का मनाया जश्न, चर्चा में आई अनदेखी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed