फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditi Rao Hydari talks about fiance Siddharth says he was so overwhelmed that he couldnt speak he loved the

Aditi Rao Hydari: 'बिब्बो जान' की एक्टिंग देख छलके मंगेतर सिद्धार्थ के आंसू, खुद अदिति हैदरी ने किया खुलासा

Mon, 13 May 2024 08:02 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 13 May 2024 08:02 AM IST
सार

अदिति राव हैदरी 'हीरामंडी' में खूबसूरत तवायफ 'बिब्बोजान' की भूमिका में नजर आ रही हैं। अदिति कहती हैं, 'जब सिद्धार्थ ने 'हीरामंडी' तब वे कुछ भी बोल नहीं पाए। उनकी आंखें भरी हुई थीं। वे रो रहे थे। उन्हें 'हीरामंडी' में मेरा किरदार काफी पसंद आया। सिद्धार्थ ने कहा कि वे संजय लीला भंसाली से मिलना चाहेंगे'। 

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari talks about fiance Siddharth says he was so overwhelmed that he couldnt speak he loved the
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का जश्न मना रही हैं। संजय लीला भसांली के इस शो में वे 'बिब्बो जान' के किरदार में नजर आ रही हैं। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने मंगेतर सिद्धार्थ के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि सिद्धार्थ को 'हीरामंडी' कैसी लगी। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ की आंखों में आंसू थे 
अदिति राव हैदरी 'हीरामंडी' में खूबसूरत तवायफ 'बिब्बोजान' की भूमिका में नजर आ रही हैं। अदिति कहती हैं, 'जब सिद्धार्थ ने 'हीरामंडी' तब वे कुछ भी बोल नहीं पाए। उनकी आंखें भरी हुई थीं। वे रो रहे थे। उन्हें 'हीरामंडी' में मेरा किरदार काफी पसंद आया। सिद्धार्थ ने कहा कि वे संजय लीला भंसाली से मिलना चाहेंगे'। 
विज्ञापन


वीकेंड पर 'श्रीकांत' ने मारी बाजी, KOTPOTA का कमाल जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में हैं दो स्वतंत्रता सेनानी
'हीरामंडी' स्टार अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'हम दोनों ही सिनेमा के प्रति दीवाने हैं। अच्छी फिल्में हम साथ में देखते हैं। सिद्धार्थ को 'हीरामंडी' बहुत पसंद आई। जब वे शो को देख रहे थे मैंने देखा उनकी आंखें सूजी हुई थी। वे कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे। बाद में उन्होंने कहा कि अब घर में दो स्वतंत्रता सेनानी हो गए हैं। ऐसा सिद्धार्थ ने 'बिब्बोजान' के किरदार को देखते हुए कहा था'। 

शादी से दो महीने पहले सनी की टूट गई थी सगाई

'रंग दे बसंती' से की तुलना 
अदिति राव हैदरी के काम को देखते हुए सिद्धार्थ ने 'हीरामंडी' के 'बिब्बोजान' की तुलना 'रंग दे बसंती' के करण सिंघानिया से करते हुए कहा, 'अब घर में दो लोग ऐसे हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले किरदार को निभाया है'। शो के दौरान देश की आजादी के लिए 'बिब्बोजान' अपने जान को कुर्बान कर देती हैं। दर्शकों को अदिति की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed