फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adipurush Prabhas fans beat up man as he criticises om raut film outside hyderabad theatre

Adipurush: 'आदिपुरुष' की आलोचना करना शख्स को पड़ा भारी, प्रभास के फैंस ने जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 16 Jun 2023 05:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

हैदराबाद में 'आदिपुरुष' की आलोचना करना एक शख्स को भारी पड़ गया है। प्रभास के फैंस के जरिए व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Adipurush Prabhas fans beat up man as he criticises om raut film outside hyderabad theatre
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत के निर्देशन में बनी प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी कड़ी में हैदराबाद से एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा रहा है। क्लिप में एक शख्स पिटता नजर आ रहा है। कथित तौर पर फिल्म की आलोचना करने पर प्रभास के फैंस ने शख्स की पिटाई की है। 

विज्ञापन

शख्स ने की 'आदिपुरुष' की आलोचना

फिल्म 'आदिपुरुष' को नकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए प्रभास के प्रशंसकों के जरिए फिल्म देखने वाले शख्स की पिटाई की गई। यह घटना तब हुई जब शख्स फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकला और यूट्यूब कंटेट क्रिएटर्स के पूछे जाने पर मूवी को लेकर अपनी राय साझा की। फिल्म के बारे में बोलते हुए, उस व्यक्ति ने प्रभास के प्रदर्शन की आलोचना की और कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स अच्छे नहीं हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Kangana Ranaut On Marriage: शादी-बच्चे के लिए तैयार कंगना रणौत, जानें कब लेंगी सात फेरे?

किरदार में फिट नहीं प्रभास- शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शख्स को यह भी कहते सुना जा रहा है, 'उन्होंने प्लेस्टेशन गेम के सभी राक्षसों को इसमें रखा है। हनुमान, बैकग्राउंड स्कोर और इधर-उधर कुछ 3डी शॉट्स के अलावा और कुछ नहीं हैं।' शख्स ने आगे जोड़ा है, 'प्रभास भगवान राम की मुख्य भूमिका में बिल्कुल फिट नहीं बैठ रहे हैं। बाहुबली में वह एक राजा की तरह थे और एक रॉयल्टी थी। उसी रॉयल्टी के दम पर उन्हें इस रोल के लिए चुना गया, लेकिन ओम राउत प्रभास को ठीक से नहीं दिखा पाए।'

Adipurush: आदिपुरुष में लंकेश बने सैफ अली खान हुए जमकर ट्रोल, लोग बोले- 'इसका मॉडर्न लुक देखकर हंसी आ रही है'

प्रभास के फैंस ने की शख्स की पिटाई

थिएटर के बाहर मौजूद प्रभास के प्रशंसकों ने भी शख्स की आलोचना सुनी और उससे बहस करने लगे। बहस जल्द ही हिंसक हो गई और प्रभास के प्रशंसकों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। सिर और चेहरे पर चोट लगने से व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। वहीं फिल्म की बात करें तो ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, यह पहले दिन 80 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मूवी में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, देवदत्त नाग, वत्सल सेठ और सोनल चौहान जैसे सितारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed