फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adhyayan Suman Birthday Special Know Unknown Facts about Actor love life career and childhood pictures

Happy Birthday: इस अभिनेता की बचपन की तस्वीर देख नहीं लगा पाएंगे नाम का अंदाजा, इन वजहों से रहे लाइमलाइट में

Mon, 13 Jan 2025 07:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Jan 2025 07:53 AM IST
सार

अध्ययन ने ‘हाल-ए-दिल’ फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि, अभिनेता वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जो उनके पिता ने किया था। इसके बावजूद वह विवादों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं।

विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday Special Know Unknown Facts about Actor love life career and childhood pictures
अध्य्यन सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। अभिनेता  का ताल्लुक अभिनय से ज्यादा विवादों से रहा है। अध्ययन सुमन ने जितनी फिल्में नहीं की हैं, उससे ज्यादा कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, वर्षों बाद 'हीरामंडी' से उन्होंने एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी की और दर्शकों का मनोरंजन भी किया। आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन


अच्छे सिंगर भी हैं अध्ययन सुमन
अध्ययन सुमन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 13 जनवरी 1988 को मुंबई में हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि अभिनेता एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। अध्ययन ने ‘हाल-ए-दिल’ फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि, अभिनेता वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जो उनके पिता ने किया था। इसके बावजूद वह विवादों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन




देखिए अभिनेता के बचपन की तस्वीरें
आज हम आपको अध्ययन सुमन के बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों में अध्ययन वाकई काफी क्यूट लग रहे हैं। उनका एक बड़ा भाई था जिसका नाम आयुष था, जिसकी 11 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। बॉलीवुड बबल को दिए साक्षात्कार में अध्ययन सुमन के पिता शेखर सुमन ने कहा कि एक ऐसा दौर आया, जब सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। तभी संघर्ष शुरू हुआ और यह तब और भी बदतर हो गया। 1989 में मुझे पता चला कि मेरा बेटा जानलेवा बीमारी से पीड़ित है। यह मेरा अंत था, यह मेरे करियर का अंत था, मुझे लगा कि यह मेरे जीवन, परिवार, सब कुछ का अंत है। हर बीतते दिन के साथ, मैं अपने बेटे के बगल में बैठा, उसे अपनी बाहों में थामे हुए सोचता रहा कि एक दिन वह चला जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्री में नहीं हैं ज्यादा दोस्त
अध्ययन सुमन ने पहले ये भी खुलासा किया है कि उनका इंडस्ट्री में ज्यादा कोई दोस्त नहीं है। यही नहीं, अभिनेता ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में दोस्तियां किसी नॉर्मल कलाकार से नहीं होती है। अभिनेता ने कहा कि ने फिल्मी परिवारों में बड़े नहीं हुए। उन्होंने यह भी बताया कि इस इंडस्ट्री में ज्यादातर दोस्तियां 'कमोडिटी' की तरह इस्तेमाल की जाती हैं.


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed