फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adah Sharma will be seen in reeta sanyal Series on Disney hotstar from 14 october

Adah sharma: वकील के किरदार में नजर आएंगी अदा शर्मा, बोलीं- 'मुझे एक साथ 10 किरदार निभाने का मौका मिला है'

Wed, 25 Sep 2024 05:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 05:19 PM IST
सार

अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी नई सीरीज 'रीता सान्याल' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अभिनेत्री एक जासूस के साथ ही वकील की भूमिका में नजर आएंगी। अपने आगामी सीरीज को लेकर अभिनेत्री ने कुछ बातें कही हैं। 

विज्ञापन
Adah Sharma will be seen in reeta sanyal Series on Disney hotstar from 14 october
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अदा शर्मा अपने नए सीरीज शो 'रीता सान्याल' में नजर आने वाली हैं। इस शो में अदा को सान्याल के रूप में आप एक वकील और जासूस की भूमिका में देखा जाएगा। यह सीरीज कानून और न्याय पर आधारित है। सीरीज को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 14 अक्टूबर से देखा जा सकता है। सीरीज को दर्शक मोबाइल पर फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: 'मुझे मिडिल क्लास के रोल में ही कास्ट किया जाता है', स्टीरियोटाइपिंग का शिकार हुए मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
अदा शर्मा ने कही ये बात
सीरीज को लेकर बातचीत के दौरान अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा कि मैं हमेशा से ऐसा रोल निभाना चाहती थी। मैं जैसा किरदार चाहती थी, वैसा ही किरदार मुझे मिला है। इस किरदार में काफी कुछ मेरे जैसा है- कुछ सराहनीय, कुछ डरावना, कुछ प्यारा। जब मैंने इस सीरीज की स्क्रिप्ट को सुना तो मुझे पता था कि यह शो मेरे लिए ही है। एक अभिनेता के तौर पर हमें अलग-अलग किरदार निभाने होते हैं। एक साथ एक शो में मुझे 10 लोगों की भूमिका निभाने का मौका मिला है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एक वकील और जासूस के तौर पर अपना नाम बड़ा करने की कोशिश करती है। सान्याल एक ऐसी लड़की है जिसे कॉमिक बुक पढ़ना पसंद है। यह एक ऐसी कहानी है जो शायद ही आपने पहले देखी, सुनी या पढ़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


KBC 16: 'सारा जमाना' गाने की शूटिंग के समय बिग बी को लगे थे बिजली के झटके, मजबूरी में करना पड़ता था डांस

साजिश पर आधारित है ये सीरीज
राजेश्वरी नायर और कृष्णन अय्यर के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज को अभिरूप घोष ने निर्देशित किया है। सीरीज के लेखक अमित खान हैं। शो की प्रोड्यूसर राजेश्वरी नायर ने कहा, 'रीता सान्याल थ्रिलर, भावनात्मक और साजिशों पर आधारित सीरीज है। मुझे स्टोरी सुनना पसंद है, ये वाकई कुछ ऐसी ही है। अदा शर्मा ने इस सीरीज में शानदार किरदार निभाया है। वह एक बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। मुझे आशा है कि लोग इस सीरीज को काफी पसंद करेंगे। बता दें इस सीरीज में राहुल देव, अंकुल राठी और मानिक पपनेजा भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed