{"_id":"68b0151b4c59392bb10df1f0","slug":"adah-sharma-haatak-crime-thriller-motion-poster-ajay-k-sharmaa-debut-shooting-in-rajasthan-north-india-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haatak: नई फिल्म 'हाटक' में एक्शन करती दिखेंगी अदा शर्मा, अभिनेत्री ने पोस्टर के साथ दी शूटिंग की जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Haatak: नई फिल्म 'हाटक' में एक्शन करती दिखेंगी अदा शर्मा, अभिनेत्री ने पोस्टर के साथ दी शूटिंग की जानकारी
Thu, 28 Aug 2025 02:07 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:07 PM IST
सार
Haatak Motion Poster Out Now: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'हाटक' का पोस्टर रिलीज हो गया है। अजय के शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अदा एक्शन करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @adah_ki_adah
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अब नए अवतार में फिल्मी पर्दे पर दिखने वाली हैं। 'द केरल स्टोरी' फिल्म से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री अदा शर्मा अब एक्शन करते हुए अपनी नई फिल्म 'हाटक' में नजर आएंगी। अदा की इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें वो हाथ में बंदूक पकड़े खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं। अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 'हाटक- एक डकैती, बिना रहम के। शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। आप सबका आशीर्वाद चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी है इस फिल्म का अजय के शर्मा निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन
शिवरंजनी आचार्य के रोल में अदा शर्मा
फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ ही अदा का पहला लुक सामने आया है। अदा इसमें ‘शिवरंजनी आचार्य’ नाम के किरदार में दिखाई देंगी। उनके हाथ में बंदूक और चेहरे पर खतरनाक तेवर देखकर साफ है कि ये किरदार उनकी अब तक की भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। इस बार अदा सिर्फ खूबसूरती या मासूमियत नहीं, बल्कि एक सशक्त और निडर महिला का किरदार निभा रही हैं।
राजस्थान और उत्तर भारत में होगी शूटिंग
बता दें फिल्म की शूटिंग जल्द ही राजस्थान और उत्तर भारत की खूबसूरत और ऐतिहासिक लोकेशंस पर शुरू होने वाली है। इन जगहों पर फिल्म का माहौल और भी ज्यादा दमदार दिखाई देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक अलग तरह की डकैती ड्रामा कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें रहस्य, एक्शन और इमोशन का सही संतुलन होगा।
अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज?
इस फिल्म को लेकर अब तक की जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग पूरी होने के बाद इसे अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।