फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Zareen khan Sister Sana Khan Blessed with a baby girl actress shares photos of New Born

Zareen khan: जरीन खान के घर आई एक नन्ही परी, अभिनेत्री ने फैंस से गुडन्यूज शेयर कर दिखाई बेबी गर्ल की झलक

Wed, 09 Jul 2025 05:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Jul 2025 05:56 PM IST
सार

Zareen Khan Sister Blessed With a Baby Girl: अभिनेत्री जरीन खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके यहां नन्ही परी आई है। अभिनेत्री की बहन सना खान ने बिटियो को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Actress Zareen khan Sister Sana Khan Blessed with a baby girl actress shares photos of New Born
जरीन खान अपनी भांजी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री जरीन खान मासी बन गई हैं। उनके घर नन्ही परी आई है। जरीन की बहन सना खान ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। साथ ही बेबी गर्ल की पहली झलक भी शेयर की है।

विज्ञापन

बेबी के साथ शेयर कीं फोटोज
जरीन खान ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी भांजी के साथ फोटो शेयर की हैं। एक तस्वीर में जरीन ने बेबी गर्ल का हाथ थामा हुआ है। दूसरी फोटो में वे बेबी को गोद में लेकर दुलार कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने बेबी का फेस रिवील नहीं किया है। पोस्ट के साथ जरीन ने लिखा है,  'पहली नजर का प्यार होता है। तुम्हारा स्वागत है मेरी प्यारी भांजी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी का नाम किया रिवील
जरीन खान ने भांजी का नाम भी बताया है। उन्होंने बेबी का नाम आईजल खान रखा है। जरीन खान के पोस्ट पर नेटिजन्स बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको बहुत बहुत बधाई और बेबी गर्ल को खूब प्यार'। एक यूजर ने लिखा, 'मासी और क्यूटी भांजी रॉक्स'। एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत मास के साथ खूबसूरत बेबी गर्ल'। 

Rajkummar-Patralekhaa: पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार-पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; सेलेब्स ने दी बधाई

विज्ञापन

2010 में किया इंडस्ट्री में डेब्यू
जरीन खान ने फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'वीर' में राजकुमारी यशोधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आए। काफी वक्त से जरीन पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया। जरीन कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed