फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress shagun sharma injury Pictures gone viral from Khatron Ke Khiladi 15 Shoot in South Africa

'खतरों के खिलाड़ी 15' में घायल हुईं शगुन शर्मा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

Mon, 29 Jun 2026 05:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Jun 2026 05:59 PM IST
सार

Shagun Sharma Injured at Khatron Ke Khiladi 15: टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की प्रतिभागी एक्ट्रेस शगुन शर्मा के स्टंट के दौरान चोटिल होने की खबर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के चोटिल होने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 
 

विज्ञापन
actress shagun sharma injury Pictures gone viral from Khatron Ke Khiladi 15 Shoot in South Africa
शगुन शर्मा, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में जारी है। यहां सभी प्रतियोगियों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। हालांकि अभी शो के रिलीज होने में वक्त है। फिर भी फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने खुद को चोटिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें अभिनेत्री चोटिल नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


शो के सेट से सामने आई तस्वीरें 
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने भी इस शो में भाग लिया है। दक्षिण अफ्रीका में जारी इस शो की शूटिंग के बीच शगुन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शगुन काफी चोटिल दिखाई दे रही हैं। उनकी पीठ पर कई जगह नीले निशान दिख रहे हैं। उनकी आंखों के पास भी चोट साफ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कमर से पीठ तक के हिस्से में भी कई चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

actress shagun sharma injury Pictures gone viral from Khatron Ke Khiladi 15 Shoot in South Africa
शगुन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस के साथ यह सेलेब्स भी हैं शो का हिस्सा 
'खतरों का खिलाड़ी 15' में इस साल कई मशहूर सेलेब्स भाग लेंगे। शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वही, रित्विक धनजानीस, रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह खतरों से आमना- सामना करते नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो भी रिलीज किया था, जिसमें शो के मेजबान रोहित शेट्टी प्रतिभागियों को कई कड़े चैलेंज देते दिखाई दिए। 

actress shagun sharma injury Pictures gone viral from Khatron Ke Khiladi 15 Shoot in South Africa
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कब टेलीकास्ट होगा शो ? 
'खतरों का खिलाड़ी 15' की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में जारी है। शो का प्रीमियर 25 जुलाई से टीवी पर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहाना भट्ट और करण वाही शो के दमदार कंटेस्टेंट्स माने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और रित्विक धनजानी के टॉप 5 में जगह बनाने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed