फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress Mamta Kulkarni talks about her spiritual journey says This was the order of Mahadev, Maha Kaali

Mamta Kulkarni: 'यह महादेव और महाकाली का आदेश था, मैंने कुछ नहीं किया', संन्यासी बनने के फैसले पर बोलीं ममता

Fri, 24 Jan 2025 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 24 Jan 2025 07:11 PM IST
सार

 Mamta Kulkarni: 90 के दशक की बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल हुई हैं। उन्होंने संन्यास लिया है। इस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
actress Mamta Kulkarni talks about her spiritual journey says This was the order of Mahadev, Maha Kaali
ममता कुलकर्णी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ममता कुलकर्णी लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं। वे पूरी तरह अध्यात्म की राह पर हैं और आज प्रयागराज महाकुंभ में उन्होंने संन्यास ले लिया है। इस पर ममता कुलकर्णी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्होंने महादेव और महाकाली के आदेश पर यह किया है। उन्होंने अपने गुरुओं का आदेश माना है। 

विज्ञापन


Mamta Kulkarni Family: ममता के परिवार में है कौन-कौन? 52 की उम्र में ऐसा जीवन जी रहीं 'करण अर्जुन' की बिंदिया

विज्ञापन

actress Mamta Kulkarni talks about her spiritual journey says This was the order of Mahadev, Maha Kaali
ममता कुलकर्णी - फोटो : पीटीआई

बोलीं- आज का दिन मेरे गुरु ने चुना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ममता कुलकर्णी से जब पूछा गया कि आपने अभी पिंडदान किया। इसे लेकर क्या कहेंगी? इस पर ममता ने कहा, 'इस पर मैं क्या बोलूं...ये महादेव और महाकाली का आदेश था। मेरे गुरु का आदेश था। आज का दिन उन्होंने चुना। मैंने कुछ नहीं किया'।
 

actress Mamta Kulkarni talks about her spiritual journey says This was the order of Mahadev, Maha Kaali
ममता कुलकर्णी - फोटो : पीटीआई

ममता ने संगम पर किया अपना पिंडदान
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गई हैं। आज शुक्रवार 24 जनवरी की शाम उन्होंने संगम पर अपना पिंडदान किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की। उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा कि ममता पिछले दो साल से उनके संपर्क में थीं। वे सनातन से जुड़ना चाहती थीं। पहले वे जूना अखाड़े की शिष्या थीं। फिर हमारे संपर्क में आईं और पद की मांग की। ममता ने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर बनना है। हमने उनसे कहा कि ये सब करना होगा।

Mamta Kulkarni: 'चाइना गेट' की शूटिंग के दौरान ममता ने क्यों लगाए राजकुमार संतोषी पर आरोप, क्या था पूरा मामला

विज्ञापन

actress Mamta Kulkarni talks about her spiritual journey says This was the order of Mahadev, Maha Kaali
ममता कुलकर्णी - फोटो : पीटीआई

क्या होगा ममता का नया नाम?
ममता कुलकर्णी गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बनाया गया। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया गया। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम साढ़े छह बजे ममता ने संगम पर पिंडदान किया। इसके बाद पट्टाभिषेक किया गया। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन जाएंगी। संगम पर पिंडदान के बाद उनके पट्टाभिषेक की तैयारी किन्रर अखाड़े में शुरू कर दी गई है। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed