फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mamta Kulkarni Took Sanyas she once accused Rajkumar Santoshi of physical harassment while China Gate shooting

Mamta Kulkarni: 'चाइना गेट' की शूटिंग के दौरान ममता ने क्यों लगाए राजकुमार संतोषी पर आरोप, क्या था पूरा मामला

Fri, 24 Jan 2025 07:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 24 Jan 2025 07:06 PM IST
सार

ममता कुलकर्णी का विवादों से पुराना नाता रहा है। फिल्म 'चाइना गेट' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी पर यौन उत्पीड़न के आरोप तक लगा दिए थे। 

विज्ञापन
Mamta Kulkarni Took Sanyas she once accused Rajkumar Santoshi of physical harassment while China Gate shooting
ममता कुलकर्णी-राजकुमार संतोषी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

1990 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। ममता ने शुक्रवार शाम संगम पर पिंडदान किया। उनका पट्टाभिषेक किन्नर अखाड़े में होगा। साथ ही, उन्हें आज से नया नाम भी दिया जा रहा है। अब वे 'श्री यमाई ममता नंद गिरि' के नाम से जानी जाएंगी। यह पहली बार नहीं हैं, जब अभिनेत्री सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। एक बार उन्होंने राजकुमार संतोषी पर भी यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा दिए थे। चलिए आपको बताते हैं इस विवाद से जुड़ी सभी बातें...

विज्ञापन

जब ममता को मिली 'चाइना गेट'
ममता कुलकर्णी ने 1992 की फिल्म 'तिरंगा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1993 में उन्होंने 'आशिक आवारा' में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इस बार ममता कई हिट फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'बाजी' जैसी फिल्में शामिल रहीं। उन्होंने राजकुमार संतोषी की 1996 की फिल्म 'घातक' के एक गाने में कैमियो किया था, जिसके बाद निर्देशक ने उन्हें अपनी 1998 की फिल्म 'चाइना गेट' में मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार संतोषी पर ममता ने लगाए ये आरोप
हालांकि, उस समय चीजें तब बदल गईं, जब राजकुमार संतोषी और ममता के बीच के रिश्ते खराब हो गए। अचानक खबर आई कि राजकुमार ने ममता को फिल्म से हटा दिया है और गैंगस्टर छोटा राजन ने अभिनेत्री की ओर से हस्तक्षेप किया और धमकी दी, जिसके बाद अभिनेत्री दोबारा फिल्म का हिस्सा बनीं। आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और असफल रही और तब ममता ने राजकुमार संतोषी पर शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और फिल्म में उनके स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए निर्देशक को दोषी ठहराया।

विज्ञापन

गैंगस्टर छोटा राजन से भी जुड़ा नाम
80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का बहुत प्रभाव था,इसलिए ऐसी खबरें थीं कि ममता कुलकर्णी गैंगस्टर छोटा राजन को डेट कर रही थीं। हालाँकि, गैंगस्टर के देश छोड़कर चले जाने के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। 2016 में अभिनेत्री को एक ड्रग तस्करी मामले में शामिल किया गया था, जिसमें उनके कथित पति विक्की गोस्वामी भी शामिल थे। ममता पिछले साल भारत लौटी थीं और लोगों को उम्मीद थी कि या तो वह बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगी या फिर अभिनय में वापसी करेंगी। हालांकि, अब उन्होंने संन्यास ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed