फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Malavika Mohanan shared a horrifying incident when she was in college and travel In Mumbai Local

Malavika Mohanan: मुंबई लोकल में मालविका के साथ हुई थी छेड़छाड़, खिड़की पर आकर एक शख्स बोला- एक चुम्मा देगी?

Sun, 20 Apr 2025 05:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 20 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

Malavika Mohanan Shares Horrifying Incident: अभिनेत्री मालविका मोहनन ने मुंबई में अपने साथ घटी एक छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यह शहर सभी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Actress Malavika Mohanan shared a horrifying incident when she was in college and travel In Mumbai Local
मालविका मोहनन  - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई शहर को लेकर कहा जाता है कि यह महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित है। वहीं, अभिनेत्री मालविका मोहनन इस दावे से असहमत नजर आती हैं। उनका कहना है कि यह पूरी सच्चाई नहीं है। मालविका ने एक डरावनी घटना का भी जिक्र किया, जो उनके खुद के साथ घटी। छेड़छाड़ की यह घटना तब घटी जब मालविका मुंबई लोकल में यात्रा कर रही थीं।

विज्ञापन

Actress Malavika Mohanan shared a horrifying incident when she was in college and travel In Mumbai Local
मालविका मोहनन  - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- सभी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं मुंबई
अभिनेत्री मालविका मोहनन ने एक डरावनी घटना साझा की, जो उस समय घटी जब वे मुंबई में लोकल ट्रेन से कॉलेज जाती थीं। उन्होंने याद किया कि एक अजनबी ने उनसे किस करने के लिए कहा था। मालविका ने यह भी कहा कि मुंबई शहर उन तमाम महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, जो हर दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Malavika Mohanan shared a horrifying incident when she was in college and travel In Mumbai Local
मालविका मोहनन  - फोटो : इंस्टाग्राम

'आज मेरे पास कार है, ड्राइवर है'
मालविका ने हाउटरफ्लाई (Hauterrfly) से बातचीत के दौरान कहा कि आज वे मुंबई या किसी अन्य शहर में सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि उनके पास अपनी कार और ड्राइवर है, लेकिन हर महिला के लिए ऐसी स्थिति नहीं है। मालविका ने कहा, 'लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन मैं इस धारणा को सही करना चाहती हूं। आज मेरे पास अपनी कार और ड्राइवर है। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सुरक्षित है, तो मैं हां कहूंगी'।

यह खबर भी पढ़ें:
Vincy Aloshous: केरल के आबकारी मंत्री ने की विंसी की तारीफ, कहा- सभी को उनके जैसा साहसिक कदम उठाना चाहिए

विज्ञापन

शख्स ने कहा था- 'चुम्मा देगी'
इसके बाद उन्होंने कॉलेज के दिनों की एक घटना को याद किया। अभिनेत्री ने बताया, 'मुझे याद है कि एक बार मैं और मेरी दो सहेलियां लोकल ट्रेन से वापस आ रही थीं और मुझे लगता है कि रात के 9.30 बजे थे और हम फर्स्ट क्लास में थे। कम्पार्टमेंट काफी खाली था। असल में हम तीनों के अलावा कोई और नहीं था। हम खिड़की की ग्रिल के पास बैठे थे। और एक शख्स ने जैसे ही हम तीनों लड़कियों को बैठे देखा, वह ग्रिल के बहुत करीब आ गया। उसने अपना चेहरा ग्रिल पर सटा दिया और कहा, 'एक चुम्मा देगी क्या?'

यह खबर भी पढ़ें:
Anurag Kashyap: मीटू से लेकर बिग बी पर आरोप लगाने तक, विवादों से रहा अनुराग कश्यप का पुराना नाता

मालविका ने कहा- ऐसी अनगिनत कहानियां होंगी
मालविका ने कहा कि 'हम तीनों ही हैरान रह गए। उस उम्र में, आपको यह भी नहीं पता होता कि ऐसी परिस्थितियों में कैसे जवाब दिया जाए? क्या होगा अगर वह ट्रेन के अंदर कूद गया'? मालविका ने कहा कि यह तो महज एक मामला है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाली हर महिला के पास उत्पीड़न और छेड़छाड़ की ऐसी अनगिनत कहानियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed