{"_id":"67d8074fbcabfdc54e0bc942","slug":"actress-kangana-ranaut-gets-appreciation-note-for-her-film-emergency-from-opposite-party-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ को लेकर विपक्ष ने की अभिनेत्री की तारीफ, कहा- ‘तुम बहुत अच्छी हो…’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ को लेकर विपक्ष ने की अभिनेत्री की तारीफ, कहा- ‘तुम बहुत अच्छी हो…’
Mon, 17 Mar 2025 05:02 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:02 PM IST
सार
Kangana Ranaut: हाल ही में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर विपक्ष की ओर से किसी ने उनके अभिनय की तारीफ की है, जिसका बारे में अभिनेत्री ने एक नोट शेयर किया है।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @kanganaranaut
विस्तार
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद अभिनेत्री के अभिनय की तारीफें हो रही हैं। इसी कड़ी में सत्ता विपक्ष के किसी व्यक्ति ने उनकी सरहाना की है, जिसने उन्हें खुशियों से भर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर उस व्यक्ति ने ऐसा क्या लिखा?
विज्ञापन
संसद सत्र में हुई तारीफ
अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद सत्र में भाग लिया, उसी दौरान उन्हें एक नोट मिला। इस नोट को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। नोट में लिखा है कि कल इमरजेंसी देखी और कंगना की तारीफ करते हुए उनको प्यार दिया है। इतना लिखने के साथ ही नोट में एक हस्ताक्षर किया गया है, जो पहचानने में नहीं आ रहा है। इस नोट को शेयर करने के अलावा अभिनेत्री ने लिखा कि दूसरी तरफ से चुपचाप एक प्रशंसा नोट आया, जिसने उन्हें मुस्कुराने में मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Asian Film Awards: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' बनी बेस्ट फिल्म, 'संतोष' के लिए शहाना गोस्वामी-संध्या सूरी को अवॉर्ड
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी तारीफ
फिल्म जबसे ओटीटी पर रिलीज हुई है, चारों तरफ से इसकी तारीफें हो रही हैं। कुछ दिन पहले एक यूजर ने 'इमरजेंसी' फिल्म को ऑस्कर जीतने की बात भी कही थी। फिल्मे को लेकर अभिनेत्री की खूब सराहना हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: पति जैकी भगनानी को लेकर रकुल प्रीत सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- हम पूरे...
ओटीटी पर छाई कंगना रनौत
'इमरजेंसी' शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और रविवार शाम तक यह फिल्मों की सूची में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसके बाद अजय देवगन की 'आजाद' और नागा चैतन्य-साई पल्लवी की 'तंडेल' का स्थान है। 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं। इसे जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।