{"_id":"6837ee5fbbfecb8af00a6959","slug":"actor-sooraj-pancholi-remembers-his-horrible-days-in-jail-and-says-he-was-in-custody-with-kasab-azmal-khan-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली ने जेल में बिताए बुरे दिनों को किया याद, बोले- मुझे 26\/11 हमले के आंतकी के साथ…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली ने जेल में बिताए बुरे दिनों को किया याद, बोले- मुझे 26/11 हमले के आंतकी के साथ…
Thu, 29 May 2025 10:50 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 29 May 2025 10:50 AM IST
सार
Sooraj Pancholi Recalls His Jail Days: बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली ने हाल ही में अपने जेल में बिताए बुरे दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता था।
विज्ञापन
सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
विस्तार
साल 2013 में बॉलीवुड की दिवगंत एक्ट्रेस जिया खान के आत्महत्या मामले में अभिनेता सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब अभिनेता ने अपने जेल में बिताए गए संघर्ष के दिनों को याद किया है और उन्हें कैसे ट्रीट किया जाता था, इसके बारे में भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
कसाब के साथ कैद में थे सूरज
अभिनेता सूजर पंचोली ने हिंदी रश के साथ बातचीत में अपने जेल के खराब अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं उस समय सिर्फ 21 साल का लड़का था। मुझे आर्थर रोड जेल भेज दिया गया और एकांत कारावास में डाल दिया गया। मैं उसी सेल में था, जिसमें 26/11 हमले के आतंकी अजमल कसाब को रखा गया था। उन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे मैंने कोई बम विस्फोट किया हो।’
विज्ञापन
यह खबर भी पढें: Viral Video: जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर, भड़के यूजर्स; बोले- ‘असभ्य लोग हैं’
विज्ञापन
सब कुछ सपने की तरह था
आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, 'वहां मेरे पास तकिया भी नहीं था, मैं अखबारों पर सोता था। उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया, जैसे मैंने कोई भयानक अपराध किया हो। मैं अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूं। चार या पाँच साल बाद मुझे समझ में आया कि मैं वास्तव में किस दौर से गुजरा था। ये सारी चीजें, जब घट रही थी, तो यह सब एक सपने जैसा लग रहा था।’ साथ ही आपको बताते चलें कि सूरज पंचोली को इस केस में साल 2023 में सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी थी।
सूरज पंचोली के बारे में
अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। हाल ही में अभिनेता को प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'केसरी वीर' में देखा गया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, बरखा बिष्ट, अरुणा ईरानी और आकांक्षा शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।