Viral Video: जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर, भड़के यूजर्स; बोले- ‘असभ्य लोग हैं’
Janhvi Kapoor: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक्टर ईशान खट्टर को बड़ी बेतरतीब तरीके से नजरअंदाज करती दिख रही हैं।
विस्तार
कुछ दिनों पहले समाप्त हुए कान फिल्म फेस्टिवल में 'होमबाउंड' फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर समेत फिल्म से जुड़े कई कलाकार पहुंचे थे। उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ईशान खट्टर इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। वहीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा ईशान को नजरअंदाज करते हुए बातें कर रहे हैं। इस पर नेटिजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में अभिनेता ईशान खट्टर एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बगल में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा भी बैठे दिख रहे हैं और आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। जान्हवी, विशाल के कान में कुछ फुसफुसाती दिख रही हैं, जिस पर विशाल उनका जवाब देते हुए ईशान के इंटरव्यू को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं। इसे देख यूजर्स दोनों को असभ्य कह रहे हैं।
Honestly when someone is giving an interview, the other person should have the courtesy to not keep whispering , it’s a bit disrespectful to the person speaking pic.twitter.com/nLHQRltmn1
— ash 🧘♀️ (@ashilikeit) May 28, 2025
नेटिजंस ने किया ट्रोल
एक्स अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नेटिजंस जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बुहत ही असभ्य हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि यह बहुत अपमानजनक है, जाओ ईशान। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ईशान क्यों हमेशा अजीब लोगों के साथ रहते हैं, उन्हें अच्छे लोगों की जरूरत है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि बेचारे को अच्छी महिला सह-कलाकार की जरूरत है।
होमबाउंड के बारे में
नीरज घेवन के निर्देशन में 'होमबाउंड' फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की गई थी, जिसे खूब सराहना मिली थी। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता करण जौहर, जान्हवी के पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर सहित फिल्म के अन्य लोग भी मौजूद थे।