फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Makarand Deshpande held a protest in Mumbai on Sunday to condemn recent terror attack in Pahalgam

Makarand Deshpande: आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए मकरंद देशपांडे, कहा- सरकार का साथ देने की जरूरत

Sun, 27 Apr 2025 11:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 27 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

Makarand Deshpande On Pahalgam Terror Attack: अभिनेता मकरंद देशपांडे आज रविवार को पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के खिलाफ मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Actor Makarand Deshpande held a protest in Mumbai on Sunday to condemn recent terror attack in Pahalgam
मकरंद देशपांडे - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता मकरंद देशपांडे ने 22 अप्रैल को जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। अभिनेता ने आज रविवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ऐसे वक्त में सरकार का साथ देने की बात कही है। मुंबई में श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन कर मकरंद देशपांडे ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन
Trending Videos

कई अन्य लोग भी हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल
मकरंद देशपांडे के अलावा कई अन्य लोग इस श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल हुए। लोगों के साथ में तख्तियां लगी थीं, जिन पर लिखा था 'एकजुट होकर हम हाथ में हाथ डाले खड़े हैं'। कुछ पर लिखा था, 'एक देश एक धड़कन'।

Karan Veer Mehra: ' क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे'? कविता सुनाने पर हुई ट्रोलिंग के बाद बोले करण वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Makarand Deshpande held a protest in Mumbai on Sunday to condemn recent terror attack in Pahalgam
मकरंद देशपांडे - फोटो : एएनआई

बोले- सरकार का साथ देने की जरूरत है
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मकरंद देशपांडे ने कहा, 'मैं इस घटना की निंदा करता हूं और सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता हूं। उन्हें उनके नाम और धर्म के आधार पर मार दिया गया, जो बहुत गलत है... हमें इस वक्त सरकार का साथ देना चाहिए। भारत सरकार द्वारा लिए गए किसी भी फैसले में उनका समर्थन करना चाहिए'।

Atul Kulkarni: अतुल कुलकर्णी पहुंचे कश्मीर, पहलगाम हमले के बाद यात्रा कर आतंकवादियों को दिया कड़ा संदेश

विज्ञापन

अतुल कुलकर्णी पहुंचे कश्मीर
पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने रविवार को इस भयानक आतंकी हमले के बाद कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने देश भर के लोगों से कश्मीर जाने का आग्रह किया है। एएनआई से बात करते हुए अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। साथ ही कहा कि कश्मीर के लिए करीब 90 फीसदी टूरिस्ट बुकिंग रद्द हो गई, इससे वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से घटना पर चर्चा करने के बजाय उन्होंने समर्थन का संदेश देने के लिए व्यक्तिगत रूप से कश्मीर जाने का फैसला किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed