फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Atul Kulkarni Kashmir Visit Following Pahalgam Attack Send Strong Message To Defeat Terror

Atul Kulkarni: ‘मुंबई में बैठकर यह संदेश नहीं दे सकता कि कश्मीर हमारा है', पहलगाम पहुंचे अभिनेता अतुल कुलकर्णी

Sun, 27 Apr 2025 10:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 27 Apr 2025 10:59 PM IST
सार

अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम हमले के बाद कश्मीर पहुंचकर आतंकियों काे एक कड़ा संदेश दिया कि हम डर नहीं हैं। एक्टर का मानना है कि कश्मीर हमारा है। अपनी कश्मीर यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें भी अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने साझा की हैं। 

विज्ञापन
Atul Kulkarni Kashmir Visit Following Pahalgam Attack Send Strong Message To Defeat Terror
अतुल कुलकर्णी की कश्मीर यात्रा की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@atulkulkarni_official

विस्तार

अतुल कुलकर्णी को जब पता चला कि आतंकी हमले के बाद कश्मीर की 90 प्रतिशत टूरिस्ट बुकिंग कैंसिल हो चुकी है तो उन्हें काफी दुख हुआ। इसके बाद अभिनेता ने तय किया कि वह कश्मीर जाएंगे और यह संदेश देंगे कि हम भारतीय आंतकवाद से डरे नहीं हैं।

विज्ञापन


कश्मीर पहुंचकर दिया आंतकियों को संदेश
एएनआई से बातचीत में अतुल कुलकर्णी कहते हैं, ‘22 तारीख को जो हुआ वह बहुत दुखद घटना थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था। पूरा देश बहुत दुखी है। जब मैंने इसके बारे में पढ़ा, तो मैं सोच रहा था कि हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो हम क्या करते हैं? हम सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, दोस्तों से बात करते हैं, कुछ लिखते हैं, लेकिन फिर मैंने सोचा, असल में मैं क्या कर सकता हूं? तभी मुझे याद आया कि मैंने पढ़ा था कि कश्मीर की 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई थी। तब मुझे लगा कि ऐसा करके आतंकी क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? वे कहना चाह रहे हैं कि 'कश्मीर मत आओ।' मैंने सोचा हमें जवाब देना चाहिए कि हम कश्मीर आएंगे क्योंकि कश्मीर हमारा है।' मैं मुंबई में बैठकर यह संदेश नहीं दे सकता था इसलिए मैंने कश्मीर की यात्रा की।’  
विज्ञापन



अतुल कुलकर्णी ने एक कविता भी इंस्टाग्राम पर साझा की। 

Trending Videos

Atul Kulkarni Kashmir Visit Following Pahalgam Attack Send Strong Message To Defeat Terror
कश्मीर जाने वाली फ्लाइट का एक दृश्य अतुल ने साझा किया - फोटो : इंस्टाग्राम@atulkulkarni_official
सोशल मीडिया पर अभिनेता की साझा की तस्वीरें 
अतुल कुलकर्णी ने कश्मीर जाने के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया। मुंबई से श्रीनगर तक की अपनी जर्नी की कई तस्वीरें साझा कीं। खाली फ्लाइट सीटों और अपने बोर्डिंग पास की तस्वीरें पोस्ट कीं। अतुल ने फ्लाइट क्रू द्वारा उन्हें दिया गया एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुंबई से श्रीनगर। क्रू का कहना है कि वे फुल चल रहे थे। हमें उन्हें फिर से भरने की जरूरत है। चलें जी, कश्मीर चलें।’ अतुल ने पहलगाम से एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें दिखाया गया कि यह इलाका कितना खाली दिख रहा था। आमतौर पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाले इस स्थान पर अब बहुत कम लोग हैं। इसके अलावा भी कश्मीर की खूबसूरती वादियों की झलक भी दिखाई। साथ ही स्थानीय कश्मीरियों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे साइन बोर्ड पकड़े हुए थे, जिन पर लिखा था, ‘हम इस हमले की निंदा करते हैं’, कई लोग भारतीय ध्वज को गर्व से लहरा भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed