फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Veer Mehra reaction on Got Trolled For Reciting Poem After Pahalgam Terror Attack says We are not afraid

Karan Veer Mehra: ' क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे'? कविता सुनाने पर हुई ट्रोलिंग के बाद बोले करण वीर

Sun, 27 Apr 2025 05:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 27 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

Karan Veer Mehra On Trolling: पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा ने एक कविता सुनाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। करण ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Karan Veer Mehra reaction on Got Trolled For Reciting Poem After Pahalgam Terror Attack says We are not afraid
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना पर देशभर में उबाल है। फिल्मी सितारों ने भी इस पर अपना गुस्सा जताया। इस बीच कुछ सितारों ने शांति बनाए रखने की बात की। इस घटना के बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा ने एक कविता सुनाई थी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। करीब तीन दिन बाद अब करण वीर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रोल करने वालों से पूछा यह सवाल
करणवीर मेहरा ने एकजुट रहने का संदेश देने वाली कविता सुनाई थी। मगर, कुछ लोगों को यह कविता पसंद नहीं आई। मूल रूप से यह कविता आशुतोष राणा ने लिखी है और करणवीर ने इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पर करण वीर को जमकर ट्रोल किया गया था। करण वीर ने अब एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर बात की है और ट्रोल करने वालों से पूछा है कि क्या आप नफरत की चेन को तोड़ना चाहेंग?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करण वीर ने कविता पर दी सफाई
करण वीर मेहरा ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर ) से पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा नहीं कर देगी, आखिरी शख्स के पास तब भी एक आंख होगी और हम सभी जानते हैं कि वह आखिरी व्यक्ति कौन हो सकता है? लेकिन असली सवाल यह है कि क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? कविता का यही मतलब था'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra)

विज्ञापन

सुनील शेट्टी की बात दोहराई
साझा किए गए पोस्ट में करण वीर ने आगे लिखा है, 'पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हम डरे हुए नहीं हैं। हम भयभीत नहीं हैं'। आखिर में करण वीर ने सुनील शेट्टी की बात को कोट करते हुए लिखा है, 'अगली छुट्टी कश्मीर में'। आतंकी हमले की दुखद घटना के बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद को करारा जवाब देने की अपील की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कश्मीर को डर की नहीं, बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है। हमें एक नागरिक के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हमें यह तय करना है कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ और सिर्फ कश्मीर में होंगी। हमें आतंकियों को दिखाना है कि हम डरते नहीं हैं'।

यह खबरें भी पढ़ें:
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के पांच दिन बाद कश्मीर पहुंचा ये एक्टर, लोगों से भी की कश्मीर जाने की अपील

Pahalgam Attack: कश्मीर की आजादी वाली पोस्ट को इस एक्ट्रेस ने किया लाइक, यूजर बोले- ‘क्या ये भारतीय नहीं है?’

Kriti Kharbanda: पहलगाम हमले के पीड़ितों को लेकर कृति ने जताई चिंता, मेंटल हेल्थ के लिए सरकार से की ये अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed