Jim Sarbh: जिम सरभ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, रॉकेट बॉयज में शानदार अभिनय के लिए मिला एमी अवॉर्ड्स में नामांकन
रॉकेट बॉयज में जिम सरभ ने डॉ. होमी जे. भाभा की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिन्हें भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक के रूप में जाना जाता है।
विस्तार
2023 अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के नामांकन की घोषणा कर दी गई है। इस साल बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जिम सरभ ने सोनी लिव वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में अपनी शानदार अदाकारी के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नामांकन हासिल किया है।
रॉकेट बॉयज में जिम सरभ ने डॉ. होमी जे. भाभा की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिन्हें भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक के रूप में जाना जाता है। डॉ. भाभा को पर्दे पर शानदार तरीके से चित्रित करने के लिए अभिनेता ने अलोचकों के साथ अपने फैंस की भी खूब तारीफ बटोरी थीं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में साहसिक कार्य करने वाले इन दिग्गजों को श्रद्धांजलि देते हुए यह सीरीज भारत के महानतम वैज्ञानिक दिमागों के जीवन में गहराई से उतरती है।
नामांकन हासिल करने के बाद जिम सरभ ने कहा कि मैं रॉकेट बॉयज में डॉ. होमी भाभा के किरदार के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी के तहत नामांकित होने से अभिभूत और उत्साहित हूं। दुनियाभर के ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के बीच पहचाना जाना सम्मान की बात है। यह नामांकन कड़ी मेहनत करने वाले, समर्पित और बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू का प्रमाण है, जिन्होंने डॉ. साराभाई और डॉ. भाभा की अविश्वसनीय कहानी को जीवंत किया। मुझे रॉकेट बॉयज पर काम करना अच्छा लगा। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जो भारत के वैज्ञानिकों, कलाकारों और नेताओं, नए जन्मे राष्ट्र के अग्रदूतों को सलाम करता है।"
Jimmy Shergill: मुन्नाभाई एमबीबीएस की शूटिंग के समय सेट के बेड पर सो जाते थे जिम्मी, बोले- लोगों को लगता था...