Punjab Flood: दिलजीत दोसांझ के बाद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने एमी विर्क, 200 घरों को लिया गोद
Ammy Virk on Punjab Floods: पंजाब इस वक्त भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है, जिसमें कई घर तबाह हो गए हैं। इस बुरे वक्त में पंजाबी अभिनेता-गायक एमी विर्क ने 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद ले लिया है।
विस्तार
पंजाब राज्य के कई जिले इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जिसमें कई घर प्रभावित हुए हैं। सरकार और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने बड़ा दिल दिखाते हुए 200 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को गोद ले लिया है।
एमी विर्क ने खुद की मदद की पुष्टि
पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर हमारा दिल दुखता है। अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूँ। आराम और स्थिरता लाने के अपने छोटे से प्रयास में, हम उन लोगों की मदद के लिए 200 घरों को गोद ले रहे हैं जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। यह केवल आश्रय के बारे में नहीं है - यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है।’
विज्ञापन विज्ञापन
संजय दत्त ने भी मदद का किया वादा
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए, एक्स पर एक नोट लिखा। उन्होंने कहा, 'पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें।'
The devastation caused by the floods in Punjab is truly heartbreaking. Sending strength and prayers to everyone impacted. I will support in every way I can. May Babaji bless and protect all in Punjab 🙏🏻
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 31, 2025
दिलजीत ने उठाई 10 गांवों की जिम्मेदारी
दिलजीत दोसांझ ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में कुछ एनजीओ के साथ उन्होंने पंजाब के 10 गांवों की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। उनकी सांझ फाउंडेशन लोगों को टेंट, दवाइयां और सोलर लाइट मुहैया करा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के साथ गणेश उत्सव में शामिल हुए सलमान, दौड़ते हुए गाड़ी में हुए सवार; वीडियो वायरल
हिमांशी खुराना ने 10 घरों को लिया गोद
पंजाबी अभिनेत्री-गायिका हिमांशी खुराना भी राहत कार्यों में शामिल हुईं। उन्होंने 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद का वादा किया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज पंजाब की ऐसी हालत देखकर हर पंजाबी का दिल रो रहा है। हम अपने पंजाब को पहले जैसा बनाएंगे। मैं अपनी क्षमता अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद करने में योगदान दूंगी। इस विनाशकारी बाढ़ की स्थिति में, हम सभी को एक साथ आकर समाधान खोजने की जरूरत है। सभी मशहूर हस्तियों, नेताओं, मीडिया, सोशल मीडिया हस्तियों और आम जनता को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। हम पंजाबी पंजाब के साथ हैं।'
जसबीर बस्सी ने कहा- हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा
पंजाबी गायक जसबीर बस्सी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'कपिल शर्मा मुझे फोन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 'जो भी मदद चाहिए, कृपया मुझे बताएं'। उन्होंने नावें और दूसरी चीजें मुहैया कराई हैं, हमने अभी उन्हें होल्ड पर रखा है। दिलजीत दोसांझ की टीम भी मदद के लिए पहुंच गई है, बब्बू मान मदद कर रहे हैं। हरभजन मान की तबियत ठीक नहीं है, फिर भी उन्होंने मदद की पेशकश की है। हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। जस बाजवा मैदान में काम कर रहे हैं।'
VIDEO | Mohali: Punjabi singer Jasbir Jassi (@JJassiOfficial) on flood situation and relief work in Punjab, says, "Kapil Sharma has been calling me... he said 'whatever help is required please let me know'. He has provided boats and other things... we have now kept him on hold.… pic.twitter.com/4r9ZbKnzWG
— Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2025