फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Attended Ganesh Utsav With Tight Security In Mumbai

Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के साथ गणेश उत्सव में शामिल हुए सलमान, दौड़ते हुए गाड़ी में हुए सवार; वीडियो वायरल

Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
सार

इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स गणेश उत्सव में शामिल हो रहे हैं, अपने घर पर भी गणेश उत्सव मना रहे हैं। हाल ही में सलमान खान भी एक गणपति पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। सलमान कड़ी सुरक्षा के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
Salman Khan Attended Ganesh Utsav With Tight Security In Mumbai
गणेश उत्सव में शामिल हुए सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

सोशल मीडिया पर सलमान खान के कुछ वीडियोज वायरल हैं, जिसमें वह कड़ी सुरक्षा के साथ एक गणपति उत्सव में शामिल हुए। गणपति बप्पा के सामने प्रार्थना करते हुए, प्रसाद लेते हुए सलमान खान के कुछ वीडियो वायरल हैं। बाद में वह तेजी से कार की तरफ दौड़ते हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडियर पर वायरल हैं। 

विज्ञापन


सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना 
आशीष शेलार के घर पर आयोजित गणपति उत्सव में सलमान खान शामिल हुए। पहले उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए, प्रसाद ग्रहण किया और प्रार्थना करते हुए भी वह नजर आए। सलमान इस उत्सव में अपने कई बॉडीगार्ड के साथ शामिल हुए। उनके साथ कई गाड़ियों का काफिला चल रहा था, जिसमें सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


दौड़ते हुए सलमान खान गाड़ी में हुए सवार
गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद सलमान खान तेजी से दौड़ते हुए अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गए। उनके साथ बॉडीगार्ड भी दौड़ते हुए नजर आए। बारिश होने के कारण सलमान इतनी तेजी से अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे। गणपति बप्पा में सलमान खान की बहुत आस्था है। पिछले दिनों उन्होंने अपने घर पर भी गणपति बप्पा को विराजमान किया। इसके बाद अपनी बहन अर्पिता और परिवार वालों के साथ नाचते-गाते हुए गणपति विसर्जन भी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते सलमान खान ने दर्शकों को दिया बड़ा सरप्राइज, कोई प्रतिभागी नहीं हुआ 'बिग बॉस 19' से बेघर

इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं सलमान खान 
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। साथ ही इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को भी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने प्रतियोगियों की जमकर क्लास लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed